Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम हुआ ठंडा, दिवाली तक ठिठुरन बढ़ने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है. दिन में हल्की धूप और रात-शाम में ठिठुरन का अनुभव होगा. आगामी दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है.

Weather update, North India rain, Delhi weather, IMD forecast

Weather Update: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. अब न सिर्फ सुबह और शाम की सर्दी बढ़ गई है, बल्कि दिन के समय धूप में भी गर्मी कम महसूस होती है. लोग शाम को हल्की ठिठुरन के लिए शॉल या स्वेटर निकालने लगे हैं. एसी और कूलर की खड़खड़ाहट भी अब सुनाई नहीं दे रही. मौसम की यह करवट ऐसे संकेत दे रही है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मियों के कपड़ों की जरूरत कम ही पड़ेगी.

दिल्ली में आज का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का दौर थम चुका है और आज पूरे शहर में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा है, यानी किसी तरह की गंभीर मौसमीय चेतावनी नहीं है.

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक धूप जरूर खिलेगी, लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शाम होते ही ठंड महसूस होगी, इसलिए हल्की जैकेट या शॉल रखना फायदेमंद रहेगा.

NCR के शहरों का हाल

दिल्ली से सटे शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम लगभग वैसा ही रहेगा. हल्की-हल्की बूंदाबांदी की संभावना तो है, लेकिन कोई तेज बारिश नहीं होगी. इन शहरों का अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा.

वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी मौसम ठंडा बना रहेगा, अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री के बीच तापमान रहेगा. यहां भी धूप खिली रहेगी और हल्की हवाएं चलेंगी.

ये भी पढ़ें- ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत, श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन हिरासत में

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक 9 से 13 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. लेकिन अगले 3-4 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिवाली तक शहर का मौसम और ठंडा होने की उम्मीद है, इसलिए बाहर जाने या सुबह-सुबह सैर करने वालों को हल्के स्वेटर या शॉल साथ रखना सही रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read