BJP का 'उपचुनाव मिशन'
BJP By Election Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद BJP ने अब देश के चार राज्यों (जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम, नगरोटा, झारखंड की घाटशिला, ओडिशा की नुआपाड़ा और तेलंगाना की जुबली हिल्स शामिल है. यह सूची दर्शाती है कि भाजपा का ध्यान अब इन महत्वपूर्ण उपचुनावों पर केंद्रित हो गया है.
महासचिव ने जारी की लिस्ट (BJP Candidate List)
राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना की 5 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 हेतु नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
जम्मू कश्मीर उप चुनाव (Jammu Kashmir By-Election)
- बडगाम (Budgam By-Election) सीट से आगा सय्यद मोहसिन (Aga Syed Mohsin) को उम्मीदवार बनाया गया है.
- नगरोटा (Nagrota By-Election) सीट से देवयानी राणा (Devyani Rana) को उम्मीदवार बनाया गया है.
झारखंड उपचुनाव (Jharkhand By-Election)
- घाटशिला (अजजा) (Ghatshila By Election) से बाबूलाल सोरेन (Babulal Soren) उम्मीदवार बनाया गया है.
ओडिशा उपचुनाव (Odisha By-Election)
- नुआपाड़ा (Nuapada By-Election) सीट से जय धोलकिया (Jay Dholakia) को उम्मीदवार बनाया गया है.
तेलंगाना उपचुनाव (Telangana By-Election)
- जुबली हिल्स (Jubilee Hills By Election) सीट से लंकाला दीपक रेड्डी (Lankala Deepak Reddy) को उम्मीदवार बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: PK का ‘सीक्रेट गेम’! क्यों छोड़ा चुनावी मैदान? जन सुराज को लेकर बोले- ‘ऑल ऑर नथिंग’
हल्के में नहीं ले रही है भाजपा
भाजपा द्वारा जारी की गई उपचुनाव उम्मीदवारों की यह सूची स्पष्ट करती है कि पार्टी बिहार चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों की महत्वपूर्ण सीटों पर भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारना, खासकर बडगाम से मुस्लिम चेहरे को मौका देना, भाजपा की घाटी में विस्तार की रणनीति को दिखाता है. झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना की सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों को उतारकर भाजपा ने यह संकेत दिया है कि इन राज्यों में होने वाले उपचुनावों को वह किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
