Sonu Nigam AI Concert: कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच एक ऐसा संगीत अनुभव देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने “जादुई” और “ऐतिहासिक” नाम दे दिया. जी हां, मशहूर गायक सोनू निगम ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांवोकेशन कॉम्प्लेक्स में ऐसा परफॉरमेंस किया, जो आज की नई तकनीक और पुरानी परंपरा, दोनों को एक मंच पर ले आया.
इस खास कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सुरों के सरताज कहे जाने वाले मोहम्मद रफ़ी की आवाज को फिर से जीवंत किया और दिवंगत महान गायक के साथ एक वर्चुअल डुएट अपने दर्शकोम के सामने पेश किया. डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच हुआ ये परफॉरमेंस माहौल और संगीत, दोनों ही मायनों में बेहद खूबसूरत रहा. ये पहला बड़ा आयोजन था जो पहलगाम हमले के बाद घाटी में आयोजित हुआ, इसलिए इसे और भी ज्यादा खास माना जा रहा है.
Last night, at a Sonu Nigam concert: Using AI to sing a duet with Mohammed Rafi. Incredible! pic.twitter.com/MUPwkmgGO8
— Gaurav Dalmia (@gdalmiathinks) November 17, 2025
दर्शकों ने जमकर की तारीफ
इसी कॉन्सर्ट के छोटे-छोटे क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं और हर तरफ बस सोनू निगम की तारीफ ही सुनाई दे रही है. एक दर्शक ने लिखा- “ये भगवान की आवाज थी… सोनू निगम ने आज हमें रफ़ी साहब की मौजूदगी महसूस करा दी.”
एक और यूजर ने लिखा- “इसे लाइव देखना किसी जादू से कम नहीं. ये अनुभव जिंदगीभर याद रहेगा.” कई लोगों ने AI और संगीत के इस अनोखे मेल को “भावनाओं का तकनीकी रूप” तक कहा. दर्शकों के मुताबिक ये परफॉर्मेंस सिर्फ गाना नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के संगीत का मिलन था.
ये भी पढ़ें- इस सिने स्टार के पास है 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति? बोले- मेरी कई पीढ़ी बैठकर खाएंगी
AI के दौर में संगीत पर सोनू निगम की राय
कार्यक्रम के बाद सोनू निगम ने मीडिया से बातचीत में संगीत में AI की बढ़ती भूमिका पर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा- “AI हमारे लिए एक असिस्टेंट की तरह है, बॉस नहीं. ये रचनात्मकता में मदद कर सकता है, लेकिन इंसानी आत्मा ही संगीत को असली जादू देती है.”
उनकी ये बात मौजूदा समय की उस बड़ी चर्चा पर भी इशारा करती है जिसमें पूछा जा रहा है कि तकनीक क्रिएटिविटी को कितना बदल सकती है.
सोनू निगम का ‘सतरंगी रे’ टूर जारी
सोनू निगम फिलहाल अपने सात-शहरी ‘सतरंगी रे’ टूर पर हैं. मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, शिलांग और दिल्ली में उनके अगले शो होने वाले हैं. इस पूरे टूर में वे क्लासिक और मॉडर्न संगीत को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे उन्होंने कश्मीर में किया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



