Bharat Express DD Free Dish

Kiara–Siddharth ने महीनों बाद रिवील किया अपनी नन्ही परी का नाम, छिपा है एक खूबसूरत अर्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कई महीनों की प्राइवेसी के बाद अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्ही परी का नाम ‘सरायाह मल्होत्रा’ बताते हुए उसे अपना दिव्य आशीर्वाद कहा.

Kiara Siddharth Baby Name

Kiara Siddharth Baby Name: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर में कदम रख चुके हैं. 15 जुलाई 2025 को दोनों ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के अगले दिन ही कियारा–सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस को जीवन के खूबसूरत पल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा और इस नए चैपटर के दौरान प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की थी.

महीनों बाद नाम का खुलासा

जिन फैंस को लंबे समय से इस स्टार कपल की बेटी का नाम जानने का इंतजार था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. कियारा ने एक प्यारी-सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी नन्ही परी का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया. कपल ने अपनी बेटी का नाम “सरायाह मल्होत्रा” रखा है.

पोस्ट में हरे बैकग्राउंड पर नन्हे पैरों की तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया और कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर तूफान ला दिया. फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने इस नाम पर ढेर सारी बधाइयां दीं. वरुण धवन ने दिल वाले इमोजी की बारिश कर दी, जबकि मनीष मल्होत्रा समेत कई करीबी दोस्तों ने कमेंट कर अपना प्यार लुटाया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

क्या है नाम का मतलब?

नाम को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक ‘सरायाह’ नाम हिब्रू नाम सारै से इंस्पायर्ड है, जिसका मतलब होता है ‘राजकुमारी’. बाइबिल में सारा का मूल नाम भी सारै ही बताया गया है. इस नाम को अनुग्रह, पवित्रता और दिव्यता से जोड़ा जाता है. कियारा और सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल स्पेलिंग में थोड़ा बदलाव करके इसे खास और यूनिक बना दिया.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और बेटियां क्यों नहीं हुईं शामिल? वायरल फोटो से सामने आई वजह

बेटी के जन्म पर कपल की भावनाएं

बेटी के जन्म के तुरंत बाद दोनों ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- “हमारा दिल प्यार और खुशी से भर गया है. माता-पिता बनने की इस नई शुरुआत में, हम चाहते हैं कि ये पल थोड़ा निजी रहे.” कपल ने इस मौके पर पपराजी के लिए मिठाई के गुलाबी बॉक्स भी भेजे थे.

‘शेरशाह’ से शादी और अब पेरेंटहुड

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी ‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी. फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगी कि ये रिश्ता रियल लाइफ में भी खिल उठा. 2023 में शादी के बाद अब बेटी सरायाह के आने से ये कपल पूरी तरह से “पिक्चर-परफेक्ट फैमिली” बन गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read