उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. प्रदेश के इस जिले में भेड़ियों और तेदुओं की बड़ी दहशत है, लेकिन बीती रात कुछ ऐसा हुआ की जान कर आप भी हैरतअंगेज हो जाएंगे.
क्या है मामला?
दरअसल, प्रदेश के तराई क्षेत्र में तेंदुआ (Leopard) और भेड़ियों के दहशत का माहौल अक्सर बना रहता है. इसलिए कई जगहों पर वन विभाग की टीम ने उनको पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हुए हैं, जिसमें चारे के रूप में बकरे को बांधा गया था. लेकिन बीती रात जब वन विभाग की टीम पिंजरे के पास देखने आती है तो अभी तक इन पिंजरों में तेंदुआ नहीं फंसा, बल्कि उल्टा एक युवक फंसा पड़ा है.
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
असल में हुआ यूं कि रात में ये युवक चोरी-छिपे पिंजरे के पास पहुंचा और बकरे को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा. लेकिन जैसे ही वह बकरे को निकालने लगा, पिंजरे का दरवाजा जोर से बंद हो गया. बकरा तो भाग गया, पर उसकी जगह चोर पिंजरे में फस गया. सुबह जब वन विभाग की टीम पहुंची और पिंजरे में इंसान को देखा, तो सब हक्के-बक्के रह गए. वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
पुलिस ने दर्ज किय़ा चोरी का मामला
वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा ने बताया कि पिंजरे में फंसने के बाद युवक, जिसका नाम प्रदीप है, आग-बबूला हो गया और वन कर्मियों व पुलिसकर्मियों पर गालियों की बौछार करने लगा. हालांकि बाद में उसे बाहर निकालकर पुलिस ने उसे अपने हवाले ले लिया और उसके ऊपर बकरा चोरी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर दिया.
आपको बतादें कि यह मामला बहराइच के फखरपुर क्षेत्र के विराहिमडीहा गांव का है.
ये भी पढ़ें: गैराज में खा रही थी धूल, नीलामी में लगी इतनी कीमत, जान के हो जाएंगे दंग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
