Urdu Conclave 2026

दिल्ली शो में ‘आपत्तिजनक’ भाषा पड़ गई भारी, फजीहत के बाद हनी सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

रैपर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. दिल्ली के एक शो में युवाओं के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर ट्रोल हुए सिंगर ने अब वीडियो जारी कर माफी मांगी है. हनी सिंह ने कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था, लेकिन शब्दों का चुनाव गलत हो गया.

Honey Singh Apologise, Yo Yo Honey Singh, Bollywood

Honey Singh Apologise: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना या एल्बम नहीं, बल्कि उनकी जुबान से निकले कुछ ऐसे शब्द हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया. दिल्ली के एक शो में युवाओं के सामने ‘आपत्तिजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने के बाद हनी सिंह को चौतरफा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. मामला इतना बढ़ गया कि आखिरकार हनी सिंह को खुद सामने आकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी है. आइए जानते हैं कि आखिर उस रात दिल्ली के शो में क्या हुआ था और हनी सिंह ने अपनी सफाई में क्या कहा है.

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, हाल ही में दिल्ली में ‘ननकू और करुण’ का एक म्यूजिक शो था, जहां हनी सिंह गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. वहां मौजूद भीड़ में ज्यादातर ‘Gen Z’ यानी आज के युवा थे. शो के दौरान हनी सिंह ने जोश-जोश में कुछ ऐसी बातें कह दीं जो मर्यादा से बाहर थीं. जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. फैंस ने यहाँ तक कह दिया कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें अपनी भाषा का ख्याल रखना चाहिए था.

इंस्टाग्राम पर मांगा माफीनामा

लगातार हो रही फजीहत को देखते हुए हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं और उन्होंने सरेआम अपनी गलती कुबूल की. हनी सिंह ने कहा, “सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे कई लोगों को ठेस पहुंची है. मुझे उस बात का बहुत अफसोस है. मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाना या बेइज्जत करना बिल्कुल नहीं था.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह ने बताई इनसाइड स्टोरी

माफी मांगते हुए हनी सिंह ने उस बात के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने खुलासा किया कि शो से कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात एक गायनेकोलॉजिस्ट हुई थी. डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आजकल के युवाओं में असुरक्षित शारीरिक संबंधों की वजह से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह ने सफाई देते हुए कहा, “डॉक्टर की वो बात मेरे दिमाग में घर कर गई थी. जब मैंने शो में इतनी बड़ी तादाद में युवाओं को देखा, तो मुझे लगा कि उन्हें इस बारे में जागरूक करना चाहिए. मुझे लगा कि अगर मैं उसी ‘रॉ’ या बेबाक भाषा में बात करूंगा जिसे आज की जनरेशन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पसंद करती है, तो शायद वो मेरी बात समझेंगे. लेकिन अब मुझे एहसास हो रहा है कि शब्दों का चुनाव गलत था और तरीका भी.”

ये भी पढ़ें- Border 2 Trailer : ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर; सनी देओल के डायलॉग और दिलजीत का एक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाली है ये झलक

“आगे से जुबान पर रखूंगा काबू”

हनी सिंह ने वीडियो के अंत में अपने फैंस और उन तमाम लोगों से माफी मांगी जिन्हें उनकी बातों से बुरा लगा. उन्होंने वादा किया कि भविष्य में वह अपनी भाषा को लेकर बेहद सावधान रहेंगे और सार्वजनिक मंचों पर गरिमा बनाए रखेंगे.

बता दें कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से अपने कमबैक को लेकर काफी एक्टिव हैं, लेकिन इस तरह के विवाद उनके करियर की सेकंड इनिंग में रोड़ा अटका सकते हैं. फिलहाल, उनके माफीनामे के बाद फैंस की नाराजगी थोड़ी कम होती दिख रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस अब भी जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read