Urdu Conclave 2026

राहुल गांधी की स्पीच पर रण! स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

Congress MP Suspension: मंगलवार को संसद सत्र के दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने पीठासीन लोकसभा स्पीकर के ऊपर कागज उछाल दिया. इससे नाराज होकर स्पीकर ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया.

Congress MP Suspension

Congress MP Suspension: मंगलवार को संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी की स्पीच को लेकर लगातार दूसरे दिन हंगामा देखने को मिला. जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश किताब पर लोकसभा में बोलने की कोशिश की तो उन्हें एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया. देखते देखते संसद में हंगामा हो गया और विपक्ष के कुछ सांसदों ने पीठासीन लोकसभा स्पीकर के ऊपर कागज उछाल दिया. इससे नाराज होकर स्पीकर ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया.

सस्पेंड किये गए सांसदों ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, अमरिंदर राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, किरन रेड्डी, हिबी ईडन, एस वेंकटेश्वर, प्रशांत पोडोले और जीन कोरियाकोस शामिल हैं.

ये सभी सांसद सस्पेंड किये जाने का विरोध करते हुए संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्यों किया गया सस्पेंड?

राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के चीन से संबंधित कुछ आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा कि हमें बोलने दिया जाए.

उन्होंने कहा कि मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है, बोलने नहीं दिया जा रहा है. जबकि मैं विपक्ष का नेता हूं. मैंने सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. मैं बस बता रहा हूं कि चाइना-इंडिया के बीच क्या हुआ था. पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों ने शहादत दी थी.

बीजेपी नेताओं के टोकने पर हुआ हंगामा

जिसपर बीजेपी नेताओं ने टोकना शुरू कर दिया. उनके टोकने पर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा कर दिया और लोकसभा स्पीकर के ऊपर पेपर उछाल दिया.

ये भी पढ़ें- हो जाइए तैयार! पीएम मोदी ने अनाउंस की PPC की डेट, कहा- जरूर देखिएगा

सस्पेंड किये गए कांग्रेस सांसद गुरदीप सिंह औजला ने कहा कि हमारे उपर बिल्कुल गलत कार्रवाई हुई है. हम संघर्ष करेंगे और जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे.

इससे पहले सोमवार को भी राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक में मेंशन गलवान मामले को उठाया था. जिसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने बोलने से रोक दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read