Urdu Conclave 2026

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके; 5.9 रही तीव्रता, दहशत में लोग

Delhi NCR Earthquake: शुक्रवार की शाम दिल्ली-NCR समेत में पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. भूकंप के झटके आते ही लोगों में दहशत फैल गई, लोग अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई.

Delhi NCR Earthquake

Delhi NCR Earthquake

Delhi NCR Earthquake: शुक्रवार की शाम दिल्ली-NCR समेत में पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. भूकंप के झटके आते ही लोगों में दहशत फैल गई, लोग अपने घरों से बाहर आ गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई.

भूकंप के ये झटके दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के उत्तरी इलाकों में महसूस किये गए. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जमीन हिलने की खबरें सामने आई हैं.

अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर रहा केंद्र

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर बताया जा रहा है. जिसके झटके दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में महसूस किये गए.

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कश्मीर घाटी और उधमपुर के कई इलाकों में महसूस किये गए. ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किये गए. लेकिन तीव्रता काफी ज्यादा होने की वजह से लोग घबराकर घरों स बाहर निकल आए.

ऊंची इमारतों में महसूस हुए झटके

दिल्ली-एनसीआर के ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने भी ये झटके महसूस किये. दफ्तरों और घरों में बैठे लोग बाहर निकलकर पार्कों और खुले मैदानों की तरफ भाग आए.

ये भी पढ़ें- “80% पाकिस्तानी Gay और 20% बाईसेक्सुअल हैं” ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट Hina Baloch ने कहा- पाकिस्तान में कोई ‘स्ट्रेट’ नहीं है

हालांकि इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और नहीं घबराने की अपील की है. सोशल मीडिया पर भी भूकंप ट्रेंड कर रहा है. लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अचानक पंखे और फर्नीचर हिलने लगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read