PM Modi Rahul Gandhi Meeting Video: भारतीय राजनीति के दो धुर विरोधी पीएम मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच शनिवार, 11 अप्रैल 2026 की सुबह एक ऐसी मुलाकात हुई, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. एक तरफ बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में चुनावी घमासान चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ संसद भवन के ‘प्रेरणा स्थल’ से आई इन तस्वीरों ने शिष्टाचार की एक नई मिसाल पेश की है.
‘प्रेरणा स्थल’ पर मुलाकात (PM Modi Rahul Gandhi Prerna Sthal)
मौका था महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का. इस खास अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्पांजलि अर्पित करने पहुँचे, वहां पहले से मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया.
मुस्कुराहट, हाथ जोड़ना और बातचीत (PM Modi Rahul Gandhi Jyotiba Phule Birth Anniversary)
अक्सर सदन और रैलियों में एक-दूसरे पर तीखे प्रहार करने वाले ये दोनों नेता आज बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे. राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया, जिसे पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उसी अंदाज में स्वीकार किया. करीब 1 मिनट 34 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अन्य सांसदों से मिलने के बाद विशेष रूप से राहुल गांधी के पास रुके.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary.
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former Rajya Sabha… pic.twitter.com/uQkTJSRmX1
— IANS (@ians_india) April 11, 2026
वीडियो में पीएम मोदी लगातार कुछ कहते नजर आए और राहुल गांधी उनकी बात को ध्यान से सुनते हुए सिर हिलाते दिखे. राजनीतिक तल्खी के बीच इस स्तर की ‘गुफ्तगू’ ने सबको हैरान कर दिया है. माना जा रहा है यह केवल एक शिष्टाचार की बातचीत थी. दोनों नेताओं ने एक दूसरे का केवल हालचला जाना है.
महात्मा फुले को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर महात्मा फुले के प्रति सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले के 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का आरंभ हो रहा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया. वे महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करने में अग्रणी थे.
ये भी पढ़ें: अब केवल EV ही चलेंगे! खरीदी पर टैक्स में छूट, बोनस और बंपर सब्सिडी देगी सरकार; जानें क्या हैं नियम?
चुनावी घमासान के बीच ‘सौहार्द’ के मायने (PM Modi Rahul Gandhi Video)
9 अप्रैल को असम समेत अन्य राज्यों में मतदान संपन्न हुआ है और अगले चरणों की तैयारी जारी है. ऐसे में मोदी-राहुल की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह बातचीत केवल औपचारिक थी या किसी महत्वपूर्ण विधायी या राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा हुई? हालांकि, आधिकारिक तौर पर बातचीत के विषय का खुलासा नहीं हुआ है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
