Urdu Conclave 2026

29 अप्रैल है आखिरी मौका! 18 से 42 साल के युवाओं के लिए मेडिकल बोर्ड में नौकरी; मेरिट पर चयन

Andhra Pradesh Medical Board jobs: आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (APMSRB) ने नोडल ऑफिसर, डाटा एनालिस्ट समेत 26 पदों पर भर्ती निकाली है. 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन. जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और ₹70,000 तक सैलरी की पूरी डिटेल.

Andhra Pradesh Medical Board jobs

Andhra Pradesh Medical Board jobs: आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विशेषकर मेडिकल व आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है. आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (APMSRB) ने साल 2026 के लिए एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 26 विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देशभर के योग्य उम्मीदवार घर बैठे आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है.

किस पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी? (Andhra Pradesh Medical Board jobs)

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 पदों को भरा जाएगा, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:

  • नोडल ऑफिसर: 7 पद
  • सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: 1 पद
  • डाटा एनालिस्ट: 11 पद
  • प्रोग्राम असिस्टेंट: 7 पद

योग्यता और आयु सीमा? (Andhra Pradesh Job News)

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं.

नोडल ऑफिसर: उम्मीदवार के पास एमबीबीएस (MBBS) और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.

सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और प्रोग्राम असिस्टेंट: इन पदों के लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) या मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (MCA) की डिग्री अनिवार्य है.

डाटा एनालिस्ट: डाटा एनालिटिक्स, स्टैटिस्टिक्स या बायो-स्टैटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

  • आवेदन शुल्क (Application Fee)
  • सामान्य वर्ग (General): 1500 रुपये
  • SC, ST, BC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवार: 1000 रुपये

कैसी है चयन प्रक्रिया? (Andhra Pradesh Govt Jobs)

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit) के आधार पर किया जाएगा. 100 अंकों की मेरिट लिस्ट इस प्रकार तैयार होगी.

  • 75% अंक: शैक्षणिक योग्यता (क्वालिफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंक)
  • 10 अंक: कार्यानुभव (Experience) के लिए
  • 15 अंक: पूर्व में की गई कॉन्ट्रैक्ट सेवा के अनुभव के लिए

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतन दिया जाएगा. नोडल ऑफिसर को 70,000 प्रतिमाह, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर व डाटा एनालिस्ट को 50,000 प्रतिमाह और प्रोग्राम असिस्टेंट को 30,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में ‘मदरसा बोर्ड’ की छुट्टी! CM धामी बोले- अलग सिलेबस पढ़ाया तो लगेगा ताला

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार APMSRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 अप्रैल से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय अपना नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र सही फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है. फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रख लें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read