Urdu Conclave 2026

क्या है इस अजीब संयोग का सच? एक ही लड़की को बार-बार सांप के काटने से इलाके में डर और रहस्य”

Mysterious snake attacks: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा को बार-बार सांप के काटने की घटना ने लोगों के दिलों में दहशत फैला दी है . जानकारी के मुताबिक पहले पिता की सर्पदंश से मौत हो चुकी है.

Repeated snake bite:

Repeated snake bite: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नानौता में कक्षा 12 पढ़ रही छात्रा लक्ष्मी मित्तल को स्कूल परिसर (school incident) में एक बार फिर सांप ने डस लिया. यह उसके साथ तीसरी बार हुआ है. इससे पहले उसके पिता की भी मौत सर्पदंश से हो चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने परिवार और इलाके में डर और रहस्य का माहौल बना दिया है. चलिए जानते है पूरा मामला:

तासरी बार सर्पदंश का शिकार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में डर और रहस्य का माहौल पैदा कर दिया है. यहां कक्षा 12 की छात्रा लक्ष्मी मित्तल को एक बार फिर सांप ने डस लिया, और यह उसके साथ तीसरी बार हुआ है जब वह सर्पदंश का शिकार हुई है.

घटना शनिवार की है, जब लक्ष्मी अपने स्कूल में पढ़ाई के दौरान क्लास से बाहर पानी पीने के लिए नल के पास गई थी. उसी समय वहां पास में रखे लकड़ियों के ढेर के बीच छिपे एक सांप ने अचानक उसके पैर में काट लिया (mysterious snake attacks). जैसे ही छात्रा ने शोर मचाया, स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे.

परिजनों को सूचना देकर लक्ष्मी को तुरंत नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.

पहले भी सांप ने कांटा

हालांकि, यह घटना इसलिए और ज्यादा भयावह बन गई है क्योंकि लक्ष्मी के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी दो बार वह सांप के काटने का शिकार हो चुकी है. इतना ही नहीं, उसके परिवार पर भी सर्पदंश का गहरा असर पड़ा है, क्योंकि कुछ समय पहले उसके पिता प्रवीण मित्तल की मौत भी सांप के काटने से हो चुकी है.

लगातार हो रही इन घटनाओं ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है. स्थानीय लोगों में इसे लेकर डर और हैरानी दोनों बनी हुई हैं. कोई इसे दुर्भाग्यपूर्ण संयोग मान रहा है, तो कुछ लोग इसे किसी अनसुलझे रहस्य की तरह देख रहे हैं. फिलहाल लक्ष्मी और उसका परिवार घर और स्कूल दोनों जगह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, और यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: परंपरा में छुपा सेहत का राज; अक्षय तृतीया पर घड़े के पानी से ठंडी हुई आस्था की गर्मी,लोगों ने फिर अपनाया देसी फ्रिज का तरीका!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read