Urdu Conclave 2026

‘सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे…’, बंगाल में पलटा गेम! 15 साल के TMC राज के अंत पर BJP का जश्न

West Bengal election results 2026: पश्चिम बंगाल में 15 साल के ‘दीदी’ के राज को पछाड़कर बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है! नतीजों की खुशी में दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जहां जलेबी और पूड़ियां तली जा रही हैं. वहीं ‘झालमुड़ी’ कोलकाता से लेकर काशी तक जश्न का नया प्रतीक बन गई है.

west-bengal-election-results-2026-bjp-celebration-jhalmuri-jalebi-kolkata-delhi-office

West Bengal election results 2026: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है रुझानों को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे ‘बदलाव की लहर’ मानकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

कोलकाता से काशी तक ‘झालमुड़ी’ का जश्न (west bengal election result live)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की इस भारी बढ़त का जश्न मनाने का तरीका इस बार बेहद खास है. कोलकाता में बीजेपी पार्टी कार्यालय में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को ‘झालमुड़ी’ खिलाई.

दरअसल, इस जश्न के पीछे एक खास वजह है. हाल ही में पीएम मोदी ने अपने बंगाल दौरे के दौरान एक स्थानीय स्टॉल पर रुककर झालमुड़ी खाई थी, जो चुनाव के दौरान काफी चर्चा का विषय रही. उसी से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी जीत का सिंबल बना लिया है. बंगाल ही नहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी बंगाली महिलाओं ने झालमुड़ी बांटकर इस जीत का जश्न मनाया.

दिल्ली BJP मुख्यालय में बन रहे पकवान ( west bengal election result 2026)

उधर, नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भी सुबह से ही उत्सव का माहौल है. पार्टी कार्यालय की रसोई में पूड़ियां तलने का सिलसिला लगातार जारी है और जलेबियां तैयार की जा रही हैं. भारी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं. हालांकि अभी आधिकारिक अंतिम नतीजों का इंतजार है, लेकिन ‘हैट्रिक’ और बड़ी जीत के भरोसे ने कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

‘सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे…’

नतीजों और एग्जिट पोल पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा था, “4 मई आने वाली है और हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है. उस दिन सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे.”

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव निश्चित था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भी कहा कि टीएमसी सरकार की गुंडागर्दी से परेशान होकर बंगाल की जनता ने अब उन्हें विदाई देने का मन बना लिया है.

रिकॉर्ड वोटिंग पर ‘फाल्टा’ सीट का पेंच (west bengal assembly election results)

आपको बता दें कि इस बार सभी चुनावी राज्यों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 92.47% मतदान रिकॉर्ड किया गया. वहीं असम में 85.38%, केरल में 78%, तमिलनाडु में 85.1% और पुडुचेरी में 89.08% वोटिंग हुई.

ये भी पढ़ें: मतगणना के बीच दिल्ली BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, छन रहीं पूरियां और मिठाइयों की महक

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से आज 293 सीटों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. एक सीट ‘फाल्टा’ पर चुनाव आयोग ने 21 मई को पुनर्मतदान (Re-polling) का निर्णय लिया है, जिसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे. फिलहाल, देशभर की निगाहें 4 मई की शाम तक अंतिम नतीजों के स्पष्ट होने पर टिकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read