Urdu Conclave 2026

स्मार्ट फोन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, फ्लिपकार्ट-अमेजॉन सेल में Samsung और iPhone पर मिलने वाली है बड़ी छूट!

Flipkart-Amazon sale: फ्लिपकार्ट और अमेजॉन साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आ रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े प्रोडक्ट्स (मोबाइल, लैपटॉप) पर भारी डिस्काउंट मिलेगा.

Flipkart-Amazon sale

Flipkart-Amazon sale

Flipkart-Amazon sale: फ्लिपकार्ट-अमेजॉन समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए सेल लाते रहते हैं. फिलहाल गर्मियां शुरू हो गईं हैं और हर कोई फ्लिपकार्ट-ऐमेजॉन की समर सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आपका यह इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाली है क्योंकि समर सेल शुरू होने वाली है. फ्लिपकार्ट और अमेजॉन साल की सबसे बड़ी सेल लेकर आ रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े प्रोडक्ट्स (मोबाइल, लैपटॉप) पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. इसी के साथ आइए जानते हैं कि इस समर सेल में आपको किस प्रोडक्ट पर कितना डिसकाउंट मिलेगा और यह सेल कब से शुरू होगी.

8 मई से शुरू होगी अमेजॉन की सेल

आपको बता दें कि अमेजॉन की समर सेल 8 मई 2026 से शुरू होने वाली है अगर आपके पास प्राइम मेम्बरशिप है, तो आप इस सेल का फायदा 12 घंटे पहले ही उठा सकते हैं.

1. IPhone 17 pro
अगर आप I Phone 17 pro लेने का सोच रहे हैं तो इस लेटेस्ट मॉडल पर आपको करीब 25,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

 

2. IPhone17e
इसमें लगभग सभी मॉडर्न iPhone फीचर्स मिलते हैं. इस पर 4,000 तक की छूट मिल सकती है.

3. IPhone 15
लाइटवेट डिजाइन और डायनामिक आइलैंड के साथ आने वाला यह फोन एक अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकता है. इस पर करीब ₹8,000 का डिस्काउंट मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: सोने की चमक फिर लौटी, चांदी भी नहीं है पीछे: डॉलर की कमजोरी और ईरान संकट टलने की उम्मीद ने बढ़ाई कीमतें

9 मई से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की सेल

जहां अमेजॉन की सेल 8 मई से शुरु हो रही है वहीं फ्लिपकार्ट की सेल 9 मई से शुरू हो रही है. फ्लिपकार्ट की समर सेल में भी आप टॉप ब्रांड के मोबाइल अच्छे रेट पर खरीद सकते हैं. आपको कुछ टॉप ब्रांड के मोबाइल की रेट लिस्ट के बारे में बताते हैं.

1. Samsung Galaxy S25 Ultra

फ्लिपकार्ट की समर सेल में इस फ्लैगशिप फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. यह स्मार्टफोन 1,29,000 में लॉन्च हुआ था, लेकिन सेल इसकी कीमत घटकर ₹94,999 हो सकती है.

2.Samsung Galaxy M17 5G

इस समर सेल में सस्ते मोबाइल पर भी अच्छी छूट मिल सकती है. Samsung Galaxy M17 5G की कीमत 16,499 है, वहीं सेल में इसकी कीमत घटकर 13,999 रु हो जाएगी.

3.OnePlus

OnePlus के स्मार्टफोन्स पर भी आपको शानदार छूट मिल सकती है. फ्लिपकार्ट की समर सेल में आपको OnePlus Nord 6 ₹36,999 और OnePlus 13 ₹64,999 में मिल सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read