Urdu Conclave 2026

दिल्ली में ‘100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया 2026’ का भव्य आयोजन, देशभर की 100 महिलाओं का हुआ सम्मान

Iconic Women Of India Event Delhi: देश की राजधानी न्यू दिल्ली एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पल की गवाह बनी, जब शनिवार 9 मई 2026 को प्रतिष्ठित NDMC Convention Centre में ‘100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया 2026’ का भव्य आयोजन किया गया.

Iconic Women Of India Event Delhi

Iconic Women Of India Event Delhi

Iconic Women Of India Event Delhi: देश की राजधानी न्यू दिल्ली एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पल की गवाह बनी, जब शनिवार 9 मई 2026 को प्रतिष्ठित NDMC Convention Centre में ‘100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया 2026’ का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आई 100 असाधारण महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियों को नई पहचान दी.

कार्यक्रम का आयोजन Tabassum Waqi और उनकी संस्था द्वारा किया गया. इस मौके पर कला, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक सेवा, मॉडलिंग, मनोविज्ञान, खेल, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों से जुड़े कई क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं.

रितु शिवपुरी बोलीं-

मेहनत की चढ़ाई जितनी कठिन, मंजिल उतनी खूबसूरत

समारोह में पहुंचीं अभिनेत्री Ritu Shivpuri ने महिलाओं को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान किसी पहचान या निजी जीवन के आधार पर नहीं बल्कि महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों के लिए दिया गया है.

उन्होंने कहा कि यहां हर क्षेत्र की महिलाएं मौजूद हैं- रेसलर्स, डॉक्टर, कलाकार, सिंगर्स, ट्रैवलर्स, एस्ट्रोलॉजर्स. इन सभी ने अपनी मेहनत से समाज में एक मुकाम हासिल किया है. यह बेहद गर्व की बात है.

संघर्ष कर रही महिलाओं और लड़कियों के लिए उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है. मुश्किलें आएंगी, लेकिन मेहनत करते रहिए. जितनी कठिन चढ़ाई होती है, ऊपर से दृश्य उतना ही खूबसूरत होता है.

पत्रकार से समाजसेविका बनीं निदा अहमद ने दिया महिलाओं को आत्मविश्वास का संदेश

पूर्व पत्रकार और समाजसेविका Nida Ahmad ने कहा कि समाज में अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि महिलाएं ही महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती हैं, लेकिन यह आयोजन उस सोच को बदलने वाला है.

उन्होंने कहा,

यहां की फाउंडर भी महिला हैं और उन्होंने 100 महिलाओं को सम्मानित कर यह साबित किया है कि महिलाएं ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगी.

उन्होंने युवतियों से अपील करते हुए कहा कि समाज की सोच से डरने के बजाय अपनी ताकत पहचानें और आगे बढ़ें.

डॉक्टर सुमन मेहंदी ने कहा- महिलाएं किसी से कम नहीं

Dr Suman Mehndi ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब पीछे हटने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा,

अगर महिलाएं मेहनत और निडरता के साथ काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और अब महिलाओं को खुद पर विश्वास करना होगा.

Tau Ame ने बताया कि उन्हें ‘100 आइकॉनिक इंडियन वुमेन’ सम्मान मिलने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को कमजोर सोच छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

हरियाणा की महिला शिक्षा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी सम्मानित

Haryana के मेवात क्षेत्र से आईं एक सामाजिक कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ने बताया कि उन्हें पिछले सात वर्षों से महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया गया है.

Suhasini Somar ने बताया कि वह और उनके पति लंबे समय से विधवा और सिंगल मदर्स के लिए सामाजिक कार्यक्रम करते रहे हैं. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल डांसर भी हैं.

वहीं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट और ग्लोबल हेल्थ एडवोकेट Diksha ने कहा कि वह टाइप-1 डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आज भी कई मरीजों को इंसुलिन और जरूरी मेडिकल टेक्नोलॉजी उपलब्ध नहीं हो पा रही है.

कार्यक्रम की आयोजक Tabassum Waqi ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान देना है. उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि देश की हर महिला मजबूती से खड़ी हो. उसका आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. पहली बार देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से महिलाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया है.”

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह दुनिया में BBC ‘100 Women’ पहल करता है, उसी तरह भारत में भी महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की यह एक नई शुरुआत है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read