Bharat Express DD Free Dish

Cannes में ऐश्वर्या राय के साथ बेटी आराध्या का ‘Unofficial Debut’, रेड गाउन में मां को दी कड़ी टक्कर!

कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी खूबसूरती का जलवा तो बिखेरा ही, लेकिन इस बार महफिल उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने लूट ली. डिनर के दौरान रेड सिल्क गाउन में नजर आईं आराध्या के इस बदले हुए रूप को देखकर फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने कान्स में अपना ‘अनऑफिशियल डेब्यू’ कर लिया है.

Cannes Film Festival, Aaradhya Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

Aaradhya Bachchan Cannes Unofficial Debut: कान्स फिल्म फेस्टिवल का रोमांच 23 मई को अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी बस एक ही नाम की चर्चा है ऐश्वर्या राय बच्चन. फैंस को हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या के रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है. कान्स के पहले दिन ऐश्वर्या ने जैसे ही ब्लू कलर के खूबसूरत गाउन में एंट्री ली वहां मौजूद हर शख्स उनकी अदाओं का दीवाना हो गया.

लेकिन असली सरप्राइज तो तब मिला जब ऐश्वर्या शाम को डिनर के लिए बाहर निकलीं. इस दौरान सबकी नजरें ऐश्वर्या से ज्यादा उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन पर जाकर टिक गईं. वैसे तो आराध्या पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ कान्स जा रही हैं लेकिन इस बार उनका जो ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, उसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि आराध्या ने कान्स में अपना ‘Unofficial Debut’ कर लिया है.

मां-बेटी की जोड़ी ने लूट ली महफिल

डिनर के लिए ऐश्वर्या राय ने गुलाबी रंग का सिल्क फ्लोर-लेंथ गाउन चुना था, जिस पर बारीक प्लीट्स और चमकीले फूलों का बेहद खूबसूरत काम किया गया था. इस हैवी लुक को बैलेंस करने के लिए उन्होंने सिर्फ एक डायमंड रिंग पहनी और बालों को हल्के कर्ल्स के साथ खुला छोड़ दिया. स्मोकी आइज और पिंक सैटिन लिपस्टिक के साथ ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट लग रही थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Luxury🐎 (@theluxuryeditzz)

दूसरी तरफ आराध्या के बदले हुए अवतार ने पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने रेड सिल्क का एक शानदार बॉल गाउन पहना था, जिसके साथ अटैच दुपट्टे जैसा केप उनके लुक को एकदम प्रिंसेस वाली वाइब दे रहा था. बहुत ही लाइट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ आराध्या ने अपनी मां को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर दी. अब इस स्टार किड की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं.

Cannes तक का सफर

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स से नाता बेहद पुराना और खास है. उन्होंने साल 2002 में पहली बार इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा था. उस समय वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ की स्क्रीनिंग के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ वहां पहुंची थीं. तब से लेकर आज तक, ऐश्वर्या हर साल भारत का प्रतिनिधित्व करने कान्स जाती हैं और अब वह ग्लोबल कॉस्मेटिक ब्रांड ‘L’Oreal’ की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर इस फेस्टिवल की रौनक बढ़ा रही हैं. लेकिन इस बार उनकी बेटी आराध्या ने अपने स्टाइल से यह साफ कर दिया है कि वह भी अपनी मां की तरह कान्स क्वीन बनने की राह पर हैं.

ये भी पढ़ें- Cannes में मॉडल पर हुआ खूनी हमला, खुद वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई; जानें क्या है पूरा मामला?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read