Bharat Express DD Free Dish

अब Facebook, Instagram और WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे; META लेकर आया प्लस वर्जन

Meta ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए Plus वर्जन पेश किया है. इसके तहत Facebook, Instagram और WhatsApp के कुछ खास फीचर्स अब पेड हो सकते हैं. हालांकि बेसिक इस्तेमाल फ्री रहेगा.

Meta Update, Facebook, Instagram, WhatsApp

Meta Paid Subscription Plan: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है. अब Facebook, Instagram और WhatsApp के कुछ नए फीचर्स के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे. कंपनी Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स के लिए नए “Plus” या पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत कर दी है, जो धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए लागू किए जा रहे हैं. इसमें भारत का भी नाम शामिल है.

क्या है Meta का नया प्लान?

Meta के इस नए मॉडल के तहत यूजर्स को फ्री और पेड दो तरह के विकल्प मिलेंगे. फ्री वर्जन पहले की तरह चलता रहेगा, लेकिन कुछ एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स सिर्फ सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ही मिलेंगे. यानी अब बेहतर और एडवांस फीचर्स के लिए हर महीने पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी का कहना है कि यह कदम सिर्फ कमाई बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और एडवांस एक्सपीरियंस देने के लिए भी है.

कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus का मंथली सब्सक्रिप्शन करीब 3.99 डॉलर यानी लगभग 387 रुपये हो सकता है. वहीं WhatsApp Plus के लिए करीब 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति माह देने पड़ सकते हैं. हालांकि अभी भारत के लिए Meta ने आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है, इसलिए यहां कीमतों में बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन का खाना हुआ महंगा, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

WhatsApp Plus में क्या मिल सकता है खास?

WhatsApp के पेड वर्जन में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है. इसमें कस्टम थीम, अलग-अलग रिंगटोन, खास स्टिकर्स और चैट मैनेजमेंट से जुड़े एडवांस विकल्प शामिल हो सकते हैं. सबसे खास बदलाव चैट पिनिंग में देखने को मिल सकता है. अभी WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट्स को पिन करने की सुविधा है, लेकिन Plus वर्जन में यह लिमिट बढ़ाई जा सकती है.

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Meta का यह कदम सोशल मीडिया के इस्तेमाल के तरीके को धीरे-धीरे बदल सकता है. अब तक जहां ये सभी प्लेटफॉर्म पूरी तरह फ्री थे, वहीं अब प्रीमियम फीचर्स के लिए अलग से भुगतान का विकल्प सामने आ रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read