Fact Check: सोशल मीडिया के इस दौर में जितनी हर खबर तेजी से फैलती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पांच पेनों की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों को पोस्ट कर ये दावा किया जा रहा है कि ये एक ‘पेन बम’ है, जिसको सको लेकर बुलंदशहर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. लेकिन क्या ये वाकई में सच है. आइए जानते है क्या है इसके पीछे की सच्चाई.
क्या है वायरल दावा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि बुलंदशहर पुलिस ने ‘पेन बम’ को एक एडवाइजरी जारी की है.
वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि बुलंदशहर पुलिस और कई सुरक्षा एजेंसियों ने पेन जैसे दिखने वाले संदिग्ध विस्फोटक को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है.

यूजर ने आगे लिखा कि रास्ते या सुनसान जगहों पर पड़े पेन जैसी दिखने वाली वस्तुओं में छोटे विस्फोटक या बटन दबाने पर फटने वाले मैकेनिज्म होने की आशंका जताई गई है. इसलिए लोगो से अपील की गई है की ऐसे किसी वस्तु को छूए नहीं और दिखने पे तुरंत पुलिस को सूचित करें.
क्या है असल सच्चाई?
जांच के दौरान बुलंदशहर पुलिस की हैंडल को स्कैन किया तो इसी मामले से जुड़ा एक पोस्ट मिला. ये पोस्ट 15 जून 2026 को अपलोड किया गया था. इस पोस्ट के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के नाम से जो एडवाइजरी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है.
इसके अलावा, बुलंदशहर के एसपी नरेश कुमार ने भी इस जानकारी को गलत बताया. साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने और इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
किस चीज की है वायरल तस्वीर?
वायरल हो रही पेन वाली तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च करने पर पता चला कि ये कोई विस्फोटक नहीं, बल्कि एक विदेशी ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘इट्सी’ (Etsy) पर बिकने वाले ‘मिलिट्री नॉवेल्टी टैंक या ग्रेनेड इंक पेन’ हैं. ये पेन एंटीक ब्रास, गन प्यूटर और गोल्ड फिनिश जैसी मेटल बॉडी से बने हैं, जिन्हें लोग शौक के लिए खरीदते हैं.
वहीं, वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये डिजाइनर पेन भारत में डिलीवरी के लिए उपलब्ध भी नहीं हैं.
पहले भी वायरल हुई थी ये तस्वीर
इसके पहले भी इस पेन की तस्वीर वायरल हुई थी, जिससे ये दावा किया गया था कि गुजरात में ग्रेनेड के डिजाइन वाले पेन से धमाके किए जा रहे है.
उस समय गुजरात पुलिस ने इसको लेकर बताया था कि पेन बम से धमाके जैसी कोई घटना नहीं हुई है. इसके बाद उन्होंने इस दावे को अफवाह बताया था, साथ ही अपील की थी कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें.
इस जांच से ये साफ हो जाता है कि वायरल हो रही तस्वीर किसी पेन बम की नहीं बल्कि ‘मिलिट्री नॉवेल्टी टैंक या ग्रेनेड इंक पेन’ की है. लोग इसे शोक के तौर पर रखते है. इसके अलावा ये पेन भारत में नहीं बिकता है. इसलिए ऐसे किसी भी दावों पर भरोसा करने से पहले उसकी पु्ष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ! सरकारी एजेंसी ने बताया कैसे पहचानें फर्जी वेबसाइट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

