Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आंदोलन से पहले मास्टरस्ट्रोक! बिहार सरकार ने निकाली 32,388 शिक्षकों की भर्ती

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. BPSC ने TRE-4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

पटना के गर्दनीबाग में प्रतियोगी छात्रों के आमरण अनशन शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग इस भर्ती के जरिए कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति करेगा.

अधिसूचना जारी होने के साथ ही लंबे समय से विज्ञापन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब आगे की प्रक्रिया भी साफ हो गई है. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भर्ती में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पद शामिल हैं.

32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

BPSC की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक TRE-4.0 में कुल 32,388 रिक्तियों को भरा जाएगा. ऐसे में उन युवाओं के लिए यह भर्ती खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो लंबे समय से सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं.

अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि आवेदन शुरू होने से पहले वे भर्ती से जुड़ी पात्रता, विषयवार पदों, परीक्षा पैटर्न और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह देख लें. आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, इसलिए आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भीड़ बढ़ने से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा.

गर्दनीबाग में सुबह शुरू हुआ था आमरण अनशन

TRE-4.0 के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी समय से नाराजगी थी. मंगलवार, 18 अगस्त की सुबह छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग थी कि जुलाई में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से विज्ञापन जारी करने को लेकर किए गए वादे को जल्द पूरा किया जाए. छात्रों ने साफ शब्दों में कहा था कि अगर पांच दिनों के भीतर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ, तो वे विधानसभा के घेराव की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

इसके बाद मंगलवार को ही BPSC की ओर से TRE-4.0 का विज्ञापन जारी कर दिया गया. इससे आंदोलन कर रहे छात्रों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है और इसे उनकी मांगों की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है.

सिर्फ नोटिफिकेशन से खत्म नहीं हुआ छात्रों का आंदोलन

हालांकि भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद भी अभ्यर्थियों की सभी मांगें खत्म नहीं हुई हैं. छात्रों का कहना है कि वे केवल घोषणा से संतुष्ट नहीं होंगे. अब उनकी नजर भर्ती की पूरी प्रक्रिया, नियमों और परीक्षा में पारदर्शिता पर रहेगी.

अभ्यर्थी TRE से जुड़ी परीक्षा व्यवस्था में भी बदलाव की मांग कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में सिंगल फेज परीक्षा कराना शामिल है. इसके अलावा BSSC में संविदा कर्मचारियों को मिलने वाले वेटेज को हटाने और पिछले करीब 18 वर्षों से लंबित लाइब्रेरियन भर्ती को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आंध्र दौरे पर नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, कहा- जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital