Urdu Conclave 2026

टैक्स फ्री होगी ‘हनुमान अंश’? भोपाल में फिल्म देखने के बाद सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा हिंट

CM Mohan Yadav Hanuman Ansh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी. इस दौरान उनके साथ अन्य नेता भी रहे. फिल्म देखने के बाद उन्होंने प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav coming out of a cinema hall in Bhopal after watching the movie Hanuman Ansh, praising Baba Neem Karoli and hinting at making the film tax-free

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में फिल्म 'हनुमान अंश' का स्पेशल शो देखा

CM Mohan Yadav Hanuman Ansh: बाबा नीम करोली और भगवान हनुमान की भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की गूंज अब मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों तक पहुंच गई है. राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस फिल्म को देखने से खुद को रोक नहीं पाए. सीएम ने भोपाल के कोलार स्थित डीडीएक्स सिनेमा में इस फिल्म का एक स्पेशल नाइट शो देखा. उनके साथ बीजेपी के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित कई बड़े बीजेपी नेता मौजूद रहे.

मध्य प्रदेश के कलाकारों पर गर्व

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले सीएम मोहन यादव बेहद भावुक और गदगद नजर आए. उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे आध्यात्मिक दृष्टि से एक बेहद महत्वपूर्ण फिल्म बताया. सीएम ने कहा-

“हम फिल्म देखने आए थे और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इसमें कई सारे कलाकारों ने, जो हमारे प्रदेश की प्रतिभाएं हैं, अपना शानदार प्रदर्शन किया है. आध्यात्मिक दुनिया में नीम करोली बाबा का जीवन और उनसे जुड़े लोगों की श्रद्धा पूरे देश और खासकर मध्य प्रदेश में बहुत विशेष है.”

गरीबों की सेवा और समानता का मिलता है संदेश

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में हर व्यक्ति को धार्मिक फिल्में जरूर देखनी चाहिए. ‘हनुमान अंश’ की कहानी और उसके संदेश के बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि आस्था के बलबूते पर हनुमान जी का अंश माने गए नीम करोली बाबा का पूरा जीवन, भगवान राम की भक्ति के साथ कई क्षेत्रों में एक आदर्श है. इस भावना के साथ हम फिल्म देखने आए थे कि हमें भी परमात्मा के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले. यह फिल्म संदेश देती है कि इंसान ही इंसान के काम आए, समाज से असमानता मिटे और हम सब गरीबों की सेवा करें.

क्या MP में होगी टैक्स फ्री? (MP tax free movie Hanuman Ansh)

जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा कि क्या वे युवाओं और आम जनता को धर्म से जोड़ने वाली इस फिल्म को मध्य प्रदेश में ‘टैक्स फ्री’ करेंगे? इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अभी इस पर विचार कर रहे हैं. अगर ‘हनुमान अंश’ एमपी में टैक्स फ्री होती है, तो यह फिल्म निर्माताओं और सनातनी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी.

साथ खड़ा रहा ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ (Hanuman Ansh Publicity Partner)

बता दें कठिन वक्त में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क पहले दिन से ही फिल्म का ऑफिशियल मीडिया और पब्लिसिटी पार्टनर बना. चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय ने बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित इस फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए अपने पूरे नेटवर्क का भरपूर उपयोग किया. फिल्म के प्रति अपनी गहरी आस्था दिखाते हुए चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय दिल्ली के PVR सिनेमा में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर सपरिवार पहुंचे थे और फिल्म की सराहना की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read