Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पीएम मोदी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि, कहा- कठिन परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान से नहीं किया समझौता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी हुकूमत के खिलाफ रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी.

PM Modi Pays Tribute To Rani Lakshmibai On Her Birth Anniversary

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका और नारी शक्ति की अमर प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आज पूरा देश उनके बलिदान और साहस को याद कर रहा है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें ‘भारत माता की पराक्रमी संतान’ बताया और देश की आजादी के लिए उनके अद्वितीय संघर्ष को नमन किया.

‘…आत्मसम्मान से नहीं किया समझौता’

पीएम मोदी ने अपने संदेश में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए लिखा, ‘भारत माता की पराक्रमी संतान रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया.’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और अद्भुत शौर्य की गाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेगी.

देश की बेटियों के लिए आज भी आदर्श

गौरतलब है कि रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति में ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी. युद्ध के मैदान में अपने अद्भुत रणकौशल और वीरता से उन्होंने यह साबित कर दिया था कि मातृभूमि की रक्षा के लिए नारी शक्ति किसी से कम नहीं है. यही वजह है कि आज भी देश की युवा पीढ़ी, खासकर भारत की बेटियां, उन्हें अपना सबसे बड़ा आदर्श मानती हैं.

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर आज झांसी से लेकर देश के तमाम हिस्सों में विशेष कार्यक्रमों, गोष्ठियों और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोग उनकी वीरगाथा को याद कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फुल Gen Z मोड में दिखे पीएम मोदी…! GTA 6 के क्रेज के बीच शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या लिखा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism