Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: इस जादुई गेंद को देख हक्के-बक्के रह गए स्टोयनिस, जडेजा ने खतरनाक अंदाज में उखाड़े स्टंप्स

Watch Video: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जडेजा ने मार्कस स्टोयनिस को गजब गेंद पर बोल्ड किया.

LSG vs CSK

LSG vs CSK/IPL 2023

Ravindra Jadeja vs Marcus Stoinis: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस को बड़े ही खतरनाक अंदाज में आउट किया. ये इतनी जादुई गेंद थी कि मार्कस स्टोयनिस हक्के-बक्के रह गए. इतना ही नहीं रवींद्र जडेजा की इस गेंद को आईपीएल की बेस्ट गेंद कहा जा रहा है.

स्टोयनिस के स्टंप्स उड़े, आंखों पर नहीं हुआ यकीन

पावरप्ले के तुरंत बाद कप्तान धोनी ने जडेजा को गेंद सौंपी. सीएसके को विकेट की तलाश थी और जडेजा ने अपना काम बखूबी किया. सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने चेन्नई को एक बड़ा विकेट दिलाया. जडेजा की ये गेंद लेग स्टंप पर गिरी और इसके बाद बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘अब तू मुझे सिखाएगा’, गंभीर vs कोहली के बीच हुए बवाल का खुला राज, यहां जानें हर एक बात

जडेजा की ये गेंद काफी ज्यादा टर्न हुई जिसके बाद स्टोयनिस का ऑफ स्टंप उड़ गया. दिलचस्प बात ये है कि स्टोइनिस कुछ सेकंड तक समझ ही नहीं पाए की उनके साथ हुआ क्या और वो कैसे बोल्ड गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital