Bharat Express DD Free Dish

जंगल में टल्ली होकर झूमते दिखे ‘नशेड़ी’ हाथी, वीडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Drunk Elephants Video: साउथ अफ्रीका के मालामाला रिजर्व में हाथियों के एक झुंड ने नशीला मरुला फल खा लिये. जिसके बाद इन हाथियों को इतना नशा हो गया कि ये ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे थे. सभी हाथी एक शराबी की तरह इधर-उधर लुढ़क रहे थे.

Drunk Elephants Video

Drunk Elephants Video: दुनिया में आपने इंसानों को तो शराब पीकर झूमते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी हाथियों को टल्ली होकर लुढ़कते देखा है? अगर नहीं देखा, तो चलिये हम आपको ले चलते हैं साउथ अफ्रीका के मालामाला रिजर्व. जहां हाल ही में जंगल सफारी पर निकले लोगों को ऐसा नजारा देखने को मिला. जिसने सबको चौंका दिया.

दरअसल साउथ अफ्रीका के मालामाला रिजर्व में हाथियों के एक झुंड ने नशीला मरुला फल खा लिये. जिसके बाद इन हाथियों को इतना नशा हो गया कि ये ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे थे. सभी हाथी एक शराबी की तरह इधर-उधर लुढ़क रहे थे. ये नजारा इतना जबरदस्त था कि वहां जंगल सफारी पर आए लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

नशीला होता है मरुला फल

बता दें कि, अफ्रीका में पाया जाने वाला मरुला फल एक नशीला फल होता है. जब ये फल जमीन पर गिरकर पकने लगता है तो इसमें खुद-ब-खुद किण्वन (fermentation) की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. जिससे ये एकदम नेचुरली शराब जैसा असर करता है.

नशे में झूमता दिखा हाथियों का पूरा झुंड

जब हाथियों का झुंड वहां से गुजरा तो मरुला फल देखकर वो खुद को रोक नहीं पाये और सभी हाथियों ने भर-भरकर मरुला खा डाले. इसके कुछ ही घंटों के बाद हाथियों का पूरा झुंड ही नशे में झूमता दिखा. कोई टेढ़ा-मेढ़ा चल रहा था, तो कोई बिना वजह से सूंड हिला रहा था. कोई हाथी अपने पैरों पर खड़ा तो हो जाता था, लेकिन दो कदम चलकर लेट जा रहा था. वहीं एक हाथी तो पेड़ों से टकरा रहा था.

ये भी पढ़ें- Honey Singh को क्यों कहना पड़ा कि ‘मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं’

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इन नशेड़ी हाथियों को देखना इतना मजेदार था कि वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. जिसपर अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

एक यूजर ने लिखा, ‘हाथियों की पार्टी चल रही है.’ तो किसी दूसरे ने लिखा कि ‘अब जंगल में बार भी खुल गया है.’

बता दें कि, कई वैज्ञानिकों ने शोध कर ये बताया है कि मरुला फल हाथियों को बहुत पसंद होते हैं. वो इसे खाकर मदमस्त हो जाते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read