Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजब-गजब

जालोर के मोरसीम गांव में लुम्भाजी पुरोहित के घर शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ननिहाल आई 20 साल की युवती दिपू की डांस करते समय मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महज 4 महीने पहले ही दिपू की शादी हुई थी.

समस्तीपुर के रोसड़ा में भाई-बहन आयांश और पल्लवी अपने अद्भुत टैलेंट से सबको हैरान कर रहे हैं. वे आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ सकते हैं और रंगों की पहचान कर सकते हैं. जहां गांव वाले इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं इसके पीछे 'मिडब्रैन एक्टिवेशन' और कड़ी प्रैक्टिस की बात सामने आ रही है.

सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अजीबोगरीब बातों से करोड़ों दिल जीतने वाले शादाब जकाती एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' जैसा मासूम सा सवाल पूछकर रातों-रात स्टार बने शादाब के लिए इस बार खुद का जश्न ही मुसीबत का सबब बन गया है.

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र एक तकनीकी गलती के कारण फेल हो गए. फिजिकल एजुकेशन के ग्रेड में 'A+' की जगह 'AA' दर्ज होने से ये संकट खड़ा हुआ. जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड से संपर्क कर रिजल्ट सुधारने का आश्वासन दिया है.

Canada Lakes: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा में झीलें इतनी ज्यादा हैं कि हर जगह पानी ही पानी दिखता है. लोग यहां मछली पकड़ते हैं, बोटिंग करते हैं और प्रकृति का मजा लेते हैं.

यूपी के बदायूं में नेग के पैसों को लेकर हुए विवाद में किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी. पीड़ित पक्ष 2100 रुपये दे रहा था जबकि किन्नर 21 हजार की मांग पर अड़े थे. मालमे में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हिमाचल प्रदेश के स्पीति में स्थित हिक्किम डाकघर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस है. 14,567 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये डाकघर 1983 से लगातार सेवाएं दे रहा है और दुर्गम गांवों के लिए दुनिया से जुड़ने का इकलौता जरिया है.

इंदौर में एक दूल्हा हल्दी लगाकर कलेक्टर के पास अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंचा, लेकिन जांच में वह खुद ही अतिक्रमणकारी निकला. प्रशासन ने दूल्हे समेत 12 लोगों के अवैध निर्माण ढहा दिए.

उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar में एक Monkey ने 3 महीने की बच्ची को डेढ़ घंटे तक पकड़े रखा. हालांकि यह हमला नहीं, बल्कि ममता थी..पशु प्रेमी की सूझबूझ से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया...

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे को दहेज में चार कबूतर, तीन जाल और कबूतरों के लिए क्विंटल के हिसाब से अनाज और सूखे मेवे दिए गए हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital