Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह ने की NIDM की बैठक की अध्यक्षता, अधिकारियों को दिए जलवायु परिवर्तन-आपदाओं से निपटने के लिए निर्देश
गृह मंत्री अमित शाह ने NIDM गवर्निंग बॉडी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की. मोदी जी के जीरो कैजुअल्टी विजन के तहत NIDM को मजबूत बनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विभागों में सेल बनाने के निर्देश दिए.
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रक्तदान शिविर; मुख्य न्यायाधीश ने खुद किया डोनेट, एक दिन में एकत्र हुए 80 यूनिट रक्त
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में आयोजित रक्तदान शिविर में HBCH&RC पंजाब ने 80 यूनिट रक्त एकत्र किया. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा ने भी रक्तदान कर लोगों को इस नेक पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.
दीप प्रज्ज्वलन से लेकर डिजिटल रीलों तक, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर यूपी में अनोखे अंदाज में मनेगा उत्सव
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे.
Amardeep Kumar: देश को 4 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड दिलाए, लेकिन आज सब्जी बेचकर और कैब चलाकर कर रहे परिवार का गुजारा
झारखंड के अमरदीप कुमार ने भारत के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीते थे. आज रांची में सब्जी बेचकर और कैब चलाकर परिवार चला रहे हैं. सरकारी सहायता मिल जाए तो जिंदगी आसान हो जाए.
अब बुके नहीं, किताब या पौधे से होगा वेलकम! रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की सराहनीय पहल
ENVIRONMENT FRIENDLY INITIATIVE: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (बरेली) के कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने पर्यावरण संरक्षण और ज्ञान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं. अब अतिथियों को बुके की जगह पुस्तक या पौधा भेंट किया जाएगा और कार्यक्रमों में प्लास्टिक बोतलों की जगह कांच या तांबे के बर्तनों में जल परोसा जाएगा.
लोक गायिका कल्पना पटवारी ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में बिहार महोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति, भोजपुरी में बिखेरा जलवा
कल्पना पटवारी ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में बिहार महोत्सव 2026 में शानदार प्रस्तुति दी. गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर और बिहार सरकार का आभार जताया. पूरी खबर पढ़ें.
1.89 लाख करोड़ की ड्रग्स जब्त और 274 भगोड़ों की वापसी, गृहमंत्री अमित शाह ने आंकड़ों के जरिए दिखाया मोदी सरकार का एक्शन प्लान
DRUGS FREE INDIA ROADMAP 2029: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा में वर्ष 2029 तक भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए अगले तीन वर्षों का विस्तृत रोडमैप पेश किया. उन्होंने इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई, नार्को-टेरर नेटवर्क के खात्मे और भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित किया.
शिक्षक दिवस पर ILBS में विशेष व्याख्यान: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक के. लाहिड़ी और प्रो. एस.के. सरीन ने साझा किया 2047 का हेल्थ विजन
ILBS TEACHER'S DAY ORATION: इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'विकसित भारत@2047 के लिए स्वास्थ्य सेवा की पुनर्कल्पना' पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक के. लाहिड़ी और ILBS निदेशक प्रो. एस.के. सरीन ने प्रिवेंटिव हेल्थ और मेडिकल रिसर्च पर बल दिया.
विचारधारा नहीं, पहले संवाद: मेयर ममदानी के नाम एक भारतीय मुस्लिम का खुला पत्र
दो दशक से आरएसएस और मुसलमानों के बीच चल रहे संवाद की कहानी, जिसे दुनिया के लिए जानना ज़रूरी है। आरएसएस के बारे में जो कहा जाता है, उसे सुनना ज़रूरी है। लेकिन आरएसएस के साथ काम करने वाले मुसलमानों को भी सुनना उतना ही ज़रूरी है। किसी संगठन की पूरी तस्वीर केवल उसके आलोचकों से बात करके नहीं मिल सकती। उसके साथ काम करने वालों के अनुभव भी उस तस्वीर का हिस्सा होते हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अनिल राय, बोले- शिक्षा और शोध को मिलेगी नई दिशा
प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने, शोध व तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा.







