Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Rouse Avenue Court Case: सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट इस पर 29 मई को अपना निर्णय सुनाएगा। जैन ने बीजेपी नेता पर 37 किलो सोना और बेहिसाब संपत्ति होने के झूठे आरोप लगाने का दावा किया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सनटेक सिटी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के सचिव और सनटेक सिटी के मुख्य प्रवर्तक अजय सहगल को धन शोधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है.

Article 370 Terror Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी साजिश के आरोपी सुहैल अहमद ठाकोर को जमानत दे दी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट और निचली अदालत ने ठाकोर को राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसे अब शीर्ष अदालत ने पलट दिया है.

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें आरोपियों पर आतंकी साजिश और यूएपीए के तहत गंभीर आरोप लगे हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की हिरासत 29 मई तक बढ़ा दी.

Delhi High Court Order: दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि प्राइवेट स्कूल नए सत्र में अपनी फीस खुद तय कर सकते हैं और उन्हें शिक्षा निदेशालय (DoE) से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है. कोर्ट के अनुसार, स्कूल अपने वित्तीय फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वे 'मुनाफाखोरी' या 'डोनेशन' का खेल नहीं खेल सकते.

SC Order on Missing Children: सुप्रीम कोर्ट ने लापता बच्चों की सूचना मिलते ही पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. बरामद बच्चों की पहचान के लिए 'आधार सत्यापन' अनिवार्य कर दिया गया है ताकि उन्हें जल्द परिवार से मिलाया जा सके.

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगे मामले में सुनवाई के दौरान SC में यूएपीए (UAPA) के तहत 'जमानत नियम और जेल अपवाद' पर बहस छिड़ गई है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए केवल ट्रायल में देरी पर जमानत देने का विरोध किया है.

रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसे 26 भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को 6 महीने की अंतरिम जमानत देने के साथ यह मामला बड़ी पीठ को भेज दिया है.

Supreme Court on OBC: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए जो वास्तव में पिछड़े हैं. कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि माता-पिता पहले से ही IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों की स्थिति वंचितों जैसी नहीं रहती. सामाजिक न्याय के लिए इस पर विचार अनिवार्य है.