गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल की ओर से दायर जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस
कोयला तस्करी मामले में आई-पैक के डायरेक्टर विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. चंदेल पर कोयला घोटाले से जुड़ी 50 करोड़ रुपये की राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए कंपनी में लाने का आरोप है.
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, रामावतार जग्गी मर्डर केस में उम्रकैद की सजा पर लगी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की उम्रकैद की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उन्हें 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसे अब चुनौती दी गई है.
दिल्ली के सबसे बड़े डिजिटल अरेस्ट के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका
दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट मामले के आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले ऐसे साइबर अपराधों से सख्ती से निपटना जरूरी है. इस मामले में आरबीआई ने भी 5 बैंकों पर जुर्माना लगाया है.
‘जांच में मुख्यमंत्री का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा’, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल की CM ममता के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का जांच में दखल देना लोकतंत्र के लिए खतरा है और यह सिस्टम को चुनौती देने जैसा है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और काला बाजारी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और कथित काला बाजारी से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.
बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
पटियाला हाउस कोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए 24 अप्रैल को आदेश सुनाने की तारीख तय की है.
दिल्ली के खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क से नहीं हटाए जाएंगे सरकारी अधिकारी, बेदखली का आदेश खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क फ्लैट्स से सरकारी अधिकारियों को बेदखल करने के आदेश को रद्द कर दिया है.
NIA ने यासीन मलिक के लिए मांगी फांसी, दिल्ली हाई कोर्ट अब 21 जुलाई को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट यासीन मलिक को फांसी देने की एनआईए की मांग पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा. यासीन मलिक ने व्यक्तिगत रूप से बहस करने और मानसिक यातना का दावा किया है.
केजरीवाल के खिलाफ अवमानना के मामले से जस्टिस तेजस करिया ने खुद को किया अलग, नई बेंच करेगी फैसला
अरविंद केजरीवाल और 'आप' नेताओं के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो प्रसारित करने पर अवमानना याचिका. जस्टिस तेजस करिया के अलग होने के बाद अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई.
डीजीसीए रिश्वत कांड: डिप्टी डीजी देवुला की रिमांड बढ़ी, सीबीआई खंगालेगी ‘5 लाख प्रति फाइल’ वाली डील का कच्चा चिट्ठा
भ्रष्टाचार के मामले में फंसे डीजीसीए के डिप्टी डीजी मुदावथ देवुला और भरत माथुर की सीबीआई रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ गई है. 5 लाख रुपये प्रति फाइल रिश्वत मांगने के आरोप में हुई इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब बरामद डिजिटल सबूतों के साथ इनका आमना-सामना कराएगी.





