गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
सबूतों के अभाव में बरी हुआ आरोपी: असम के चर्चित प्रधानाध्यापिका हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने असम के 2017 प्रधानाध्यापिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोइनुल हक को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सजा केवल ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए, न कि महज संदेह पर.
गैंगेस्टर्स लॉरेंस बिश्नोई समेत 11 गैंगस्टरों पर शिकंजा, पटियाला हाउस कोर्ट ने तय किया आरोप
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराओं 3 और 4 तथा आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है.
सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या जन्म के आधार पर मंदिर में प्रवेश रोकना जायज?
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ में सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामले पर सुनवाई जारी है.
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए को चार्जशीट दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय
दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है.
झुकेगा नहीं! तेलगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, कॉपीराइट उल्लंघन पर सख्त आदेश
तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी करते हुए डीपफेक और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.
‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता से समझौता बर्दाश्त नहीं’, जजों की सुरक्षा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है.
दिल्ली दंगा 2020: साक्ष्यों के अभाव में 10 आरोपी बरी, कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की थ्योरी को नकारा
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दंगों के मामले में 10 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस गवाहों के जरिए आरोप साबित करने में विफल रही.
हॉकी इंडिया विवाद: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पर महासचिव दोषी करार, 4 मई को होगी सजा पर सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने हॉकी इंडिया और महासचिव भोला नाथ सिंह को कोर्ट के आदेश की अवहेलना के लिए अवमानना का दोषी ठहराया है. सजा पर फैसला 4 मई को होगा.
ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल
ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरेंडर न करने पर निवेशकों ने अवमानना याचिका दायर की है. जानें पूरा मामला





