Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की याचिका पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर दायर मानहानि याचिका में एनजीओ पर सुनवाई टालने की मांग को लेकर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने एनजीओ को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका भी दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ के कथित अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर चल रहे कॉपीराइट विवाद में अदालत ने दोनों पक्षों को मामले को सार्वजनिक रूप से न बढ़ाने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट 3 मई को पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ महंगाई भत्ता (डीए) भुगतान न करने पर दायर अवमानना याचिका की सुनवाई करेगा. इससे पहले कोर्ट ने 2008 से 2019 तक के बकाया डीए का भुगतान करने का आदेश दिया था.

दिल्ली शराब नीति मामले में नया मोड़ आया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अतिरिक्त हलफनामा दाखिल कर जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से केस से अलग होने की मांग की है.

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में आयोजित “डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल लेक्चर 2026” में पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर जोर दिया.

ईडी ने आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल के कथित कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या से जुड़े मामले के बाद एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह याचिका उनकी सुनवाई से खुद को अलग (रिकयूज) करने की मांग को लेकर दायर की गई थी.

विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार के जवाब दाखिल नहीं करने से सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से वकील की अनुपस्थिति पर भी अदालत ने सवाल उठाया है.