गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
NCERT की 8वीं की किताब पर विवाद, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के पाठ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
NCERT की 23 फरवरी को रिलीज हुई किताब में पहली बार 8वीं के छात्रों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ाया जा रहा है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी की आपत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है. किताब में सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक लंबित करोड़ों मुकदमों के आंकड़े भी दिए गए हैं.
‘यादव जी की लव स्टोरी’ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, बैन की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को हरी झंडी दे दी है और बैन की याचिका खारिज कर दी है. लव जिहाद के एंगल को लेकर यादव समाज कर रहा है भारी विरोध. फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, योगगुरु बाबा रामदेव के ‘डीपफेक’ और एआई वीडियो पर लगी रोक
एआई और डीपफेक के दौर में अब बाबा रामदेव की छवि का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने योगगुरु की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके डिजिटल अवतार, वॉयस क्लोनिंग और योग शैली के अनधिकृत विज्ञापनों पर पाबंदी लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह निजता और गरिमा का हनन है.
उन्नाव रेप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जयदीप सेंगर को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है.
दिल्ली वक्फ बोर्ड और मस्जिदों के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने सेव इंडिया फाउंडेशन को आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नियत ठीक नहीं लग रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के प्रदूषण के मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान से संबंधित कार्यवाही को बंद किया
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के प्रदूषण मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान की कार्यवाही को बंद करने का आदेश दिया है और मामले को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को वापस भेज दिया है.
फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, याचिका में फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग
27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मकर ध्वज यादव द्वारा दायर याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर नई याचिका पर यूजीसी सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर यूजीसी सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है.
दिल्ली हाई कोर्ट से गायक जुबिन नौटियाल को व्यक्तित्व सुरक्षा के मामले में बड़ी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक जुबिन नौटियाल को व्यक्तित्व सुरक्षा के मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर आवाज, गायन शैली, गाने के अंदाज, तस्वीर, एआई, डीपफेक, मॉर्फिंग और डिजिटल एडिटिंग जैसी तकनीकों से किसी भी अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी.
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.





