Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


तिरुपति लड्डू (पशु चर्बी) विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी को झटका दिया है. CJI की पीठ ने आंध्र सरकार की समिति को SIT जांच में बाधा मानने से इनकार कर दिया.

देश में पूर्वोत्तर (North East) के लोगों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने गृह मंत्रालय की मॉनिटरिंग कमेटी को हर 3 महीने में बैठक करने और स्वतः संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि निजी स्कूल 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए बिना अनुमति और स्वीकृति के मनमानी फीस नहीं वसूल सकते है. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने स्कूल स्तर की फीस नियमन समितियों (SLFRC) के गठन पर जोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 29 एकड़ जमीन को कब्जे के मामले मामले में 24 फरवरी को सुनवाई करेगा.

सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के मामले में दायर रिवीजन याचिका की सुनवाई 13 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट में होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने से संबंधित सभी याचिकाओं को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में अहम फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि 2 फरवरी 2012 को लाइसेंस रद्द होने के बावजूद सेवाएं जारी रखने वाली कंपनियों को उसी तारीख से रिजर्व प्राइस का भुगतान करना होगा.

पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर सुनवाई की है.

दिल्ली के द्वारका में हुए हिट-एंड-रन मामले में नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और मीडिया को नोटिस जारी किया.