Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची के सत्यापन का लक्ष्य पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने विशेष निर्देश जारी किए हैं. जजों की कमी को दूर करने के लिए पड़ोसी राज्यों से मदद और अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियों का उपयोग किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से संबंधित याचिकाओं पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से नए कोयला आधारित पावर प्लांट को दिल्ली एनसीआर से बाहर शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर जवाब मांगा है.

देश में बड़ी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आठ संदिग्धों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट ने सभी को 7 दिन के लिए दिल्ली पुलिस के रिमांड पर भेजा.

WhatsApp Meta Privacy Policy: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मेटा-व्हाट्सएप ने यू-टर्न लिया है. वे CCI के निर्देश मानने को तैयार हो गई हैं, 16 मार्च तक यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षा लागू करेंगे. डेटा शेयरिंग पर सख्ती होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट से तीन सप्ताह में फैसला करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि 2018 से पहले के भूमि अधिग्रहण मामलों में किसानों को ब्याज सहित मुआवजा देने के लिए केस दोबारा नहीं खोला जा सकता.

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है, जब अदालत ने उनके खिलाफ दायर अवमानना याचिका को खारिज कर दिया. यह याचिका राजस्थान के आठ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिशोध आयोग के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता रवि सतीजा प्रकरण में आरोपी व अधिवक्ता अखिलेश दुबे को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.