गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय को राहत देने का दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया संकेत
अभिनेता विवेक ओबेरॉय की व्यक्तित्व सुरक्षा याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत के संकेत दिए हैं. कोर्ट ने बिना अनुमति फोटो, AI और डीपफेक तकनीक के जरिए छवि खराब करने या विज्ञापन में इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही है.
चुनावी ‘रेवड़ी’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; मार्च में होगी मुफ्त उपहारों पर रोक लगाने वाली याचिका की सुनवाई
वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए इसे मार्च में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया है. याचिका में तर्क दिया गया है कि 'मुफ्त की घोषणाएं' स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जड़ों को हिलाती हैं और यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है. चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस जारी है.
69,000 शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा- ‘क्या 6800 आरक्षित अभ्यर्थियों का हो सकता है समायोजन?’
69000 सहायक शिक्षक भर्ती विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया है. कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि क्या आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों को समायोजित किया जा सकता है, जबकि इस पर अंतिम फैसला जल्द आ सकता है.
“ढोल बजाकर पब्लिसिटी करनी होगी…” RTI पर लापरवाही को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD को लगाई फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने आरटीआई एक्ट के तहत पब्लिक डॉक्युमेंट्स वेबसाइट पर अपलोड और अपडेट नहीं करने पर एमसीडी को कड़ी फटकार लगाई है.
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की अर्जी खारिज, कोर्ट ने आज ही सरेंडर करने का दिया आदेश
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर की अवधि बढ़ाने की उनकी याचिका खारिज करते हुए तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया.
पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में दायर विभिन्न याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी
क्या बंगाल में मतदाता सूची से हटाए जाएंगे 70 लाख नाम? सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता में चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर पूछा जवाब. ममता बनर्जी ने लगाया भेदभाव का आरोप.
व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
अभिनेता Vivek Oberoi ने दिल्ली हाई कोर्ट में 'पर्सनालिटी राइट्स' की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है. उन्होंने AI, डीपफेक और अनधिकृत मर्चेडाइज के जरिए अपनी छवि के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.
नीट-पीजी 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ को लेकर जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी
नीट-पीजी 2025-26 के क्वालिफाइंग कट-ऑफ को घटाकर 'जीरो' करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को नोटिस जारी किया है. याचिका में इसे मेरिट और सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ समझौता बताया गया है.
सुप्रीम कोर्ट RCom बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में सख्त, ED को SIT गठन का आदेश
RCom Fraud Case: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी और RCom के खिलाफ 40,000 करोड़ की बैंकिंग धोखाधड़ी जांच के लिए ED को SIT बनाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने जांच में देरी पर नाराजगी जताई है.
राजा भैया को बड़ी राहत, घरेलू हिंसा केस में कोर्ट ने चार्जशीट खारिज की
Raja Bhaiya News: कुंडा विधायक राजा भैया को पत्नी भानवी सिंह द्वारा दर्ज घरेलू हिंसा मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने पुरानी घटनाओं का हवाला देकर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया.





