Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 साल की बच्ची की ई-रिक्शा दुर्घटना में मौत के मामले में दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग को नोटिस जारी किया है.

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी गई है.

2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में आरोपी आशीष मित्तल और आदित्य सूद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है.

कैश कांड मामले में कथित आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 जनवरी को सुनवाई जारी रखेगा. याचिका में भ्रष्टाचार की जांच कर रही संसदीय समिति के गठन को चुनौती दी गई है.

आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच बहस देखने को मिली.

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के कथित लीक ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए गांधीनगर भेजने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि वे केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या ऑडियो में मौजूद आवाज मुख्यमंत्री की ही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को 'वीआईपी' बताने वाले वीडियो हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कांग्रेस और AAP समेत 9 लोगों को समन जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया. रिपोर्ट छात्र संघ चुनावों के लिए नियम निर्धारित करती है, लेकिन कोर्ट ने याचिका को केवल पब्लिसिटी के उद्देश्य वाला बताया और कहा कि याचिका का ठोस आधार नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कारणों की पहचान और उनके समाधान को सार्वजनिक करने पर जोर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट के मामले में एसोसिएट प्रोफेसर मोहम्मद अमीर अजमद अली खान महमूदाबाद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब तीन महीने बाद सुनवाई करेगा.