गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने बाल विवाह मामले में बिहार सरकार और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब की, लड़की और उसके दोस्त को सुरक्षा देने का आदेश
Child Marriage Case: बाल विवाह के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और दिल्ली पुलिस को 15 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने लड़की और उसके दोस्त को सुरक्षा देने का आदेश भी दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश, राजपूताना राइफल्स के लिए फुट-ओवर ब्रिज निर्माण योजना को अंतिम रूप दें
दिल्ली हाईकोर्ट ने छावनी क्षेत्र में परेड मैदान जाने वाले राजपूताना राइफल्स के जवानों की सुविधा के लिए फुट-ओवर ब्रिज निर्माण की योजना को अंतिम रूप देने और जलभराव रोकने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, पार्दटनर बदलने के लिए मजबूर कर यौन शोषण करने वाले पति को जमानत से इनकार
Partner Swapping Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्नी को जबरन पार्टनर स्वैप में धकेलने, यौन उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे अपमानित करने के आरोपी पति को जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने इसे पारंपरिक वैवाहिक विवाद से कहीं अधिक गंभीर बताया.
तिहाड़ गैंगवार में कैदी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- जेल में बंद हर कैदी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
Gangwar in Tihar Jail: दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल में गैंगवार के दौरान कैदी की मौत के मामले में जेल अधिकारियों की दलील खारिज की. कोर्ट ने कहा कि जेल में बंद हर कैदी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और जेल प्रशासन का कर्तव्य है.
सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे की कथित अवैध मस्जिद और प्रार्थना हॉल का ध्वस्तीकरण रोका, हाईकोर्ट के आदेश पर 7 दिन की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे में कथित अवैध मस्जिद और प्रार्थना हॉल को गिराने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई है. कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया और विस्तृत आदेश पारित करने की बात कही.
बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, DDA से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने बटला हाउस की 6 संपत्तियों पर डीडीए की तोड़फोड़ कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने और डीडीए से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी.
अपहरण मामले में गिरफ्तार ADGP जयराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 जून को करेगा सुनवाई
तमिलनाडु के निलंबित ADGP एच.एम. जयराम की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 18 जून को होगी सुनवाई. हाईकोर्ट ने 15 वर्षीय किशोर के अपहरण मामले में तत्काल गिरफ्तारी का दिया था आदेश.
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर धमकियों की इजाजत नहीं, हर राज्य में होगी रिलीज
सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर धमकियों और हिंसा की आशंकाओं पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीएफसी से प्रमाणित हर फिल्म को देशभर में रिलीज होने से रोका नहीं जा सकता.
नीतीश कटारा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने विकास यादव की अंतरिम जमानत दो सप्ताह के लिए बढ़ाई
2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बीमार मां की देखभाल के आधार पर दो सप्ताह और बढ़ा दी है.
सुप्रीम कोर्ट से नागालैंड के पूर्व जिला जज इनेलो झिमोमी को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
नागालैंड के पूर्व जिला जज इनेलो झिमोमी को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है. उन्होंने नकद सुरक्षा राशि में प्रशासनिक खामियों को उजागर करने पर साजिशन सेवानिवृत्त करने का आरोप लगाया है.







