गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
अब हर शनिवार खुले रहेंगे सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय, 14 जुलाई से होगा नियम लागू
सुप्रीम कोर्ट ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए रजिस्ट्री और कार्यालय को शनिवार को भी खोलने का फैसला लिया है. यह नियम 14 जुलाई 2025 से लागू होगा.
जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी बनने जा रहा है पिता, कोर्ट ने दी IVF प्रक्रिया की मंजूरी
गैंगस्टर काला जठेड़ी को दिल्ली कोर्ट ने पिता बनने के लिए आईवीएफ प्रक्रिया की अनुमति दे दी है. तिहाड़ जेल में मेडिकल टीम की निगरानी में सैम्पल कलेक्ट कर लैब भेजा गया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बटला हाउस में बुलडोजर की कार्रवाई पर अंतरिम रोक की मांग वाली याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
मामले की सुनवाई के दौरान डीडीए की ओर से पेश वकील ने कहा कि बटला हाउस का पूरा इलाका पीएम उदय योजना के तहत आती है. उन्होंने यह भी कहा कि खसरा नंबर 279 में 43 बीघा जमीन है, जिसमें से 9 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अरविंद पी दातार को ED द्वारा जारी समन पर व्यक्त की नाराजगी
SCAORA ने ईडी की कार्रवाई की कड़ी अस्वीकृति और स्पष्ट निंदा करते हुए कहा कि यह अत्यधिक अनुचित है और कानूनी पेशे की स्वतंत्रता को खतरा पहुंचाता है.
एमटेक प्रमोटर अरविंद धाम की सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, 2700 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ईडी की कार्रवाई जारी
2700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे एमटेक प्रमोटर अरविंद धाम ने सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अपनी अंतरिम जमानत याचिका वापस ली.
सुप्रीम कोर्ट के सिविल जज भर्ती फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर, तीन साल की प्रैक्टिस अनिवार्यता पर सवाल
सुप्रीम कोर्ट के 20 मई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है, जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा के लिए तीन साल की न्यूनतम वकालत की शर्त को चुनौती दी गई है.
वायुसेना में स्थायी कमीशन की मांग करने वाली महिला अधिकारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने वायुसेना की महिला अधिकारी अनिता भट्टी को अगली सुनवाई तक कार्यमुक्त नहीं करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने केंद्र और वायुसेना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा.
हावड़ा में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज में मामले में 6 पुलिस अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत
हावड़ा में 2019 में वकीलों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छह पुलिस अधिकारियों को अंतरिम राहत दी. हाई कोर्ट की पेशी पर भी रोक लगी है.
समाजवादी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पीलीभीत जमीन आवंटन मामले में याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पीलीभीत में पार्टी कार्यालय के लिए आवंटित जमीन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी. याचिका में 988 दिन की देरी के चलते कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया.
तदर्थ जजों की नियुक्ति पर हाई कोर्ट्स की उदासी, सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के 5 महीने बाद भी नहीं भेजे गए प्रस्ताव
सुप्रीम कोर्ट द्वारा तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के पांच महीने बाद भी किसी भी हाई कोर्ट ने अब तक नामों का प्रस्ताव नहीं भेजा है, जबकि देश में 18 लाख से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं.







