Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल चलेगा या नही इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जिस मामले में फैसला दिया, वह मामला दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में एनसीएलटी दिल्ली द्वारा पारित 10 सितंबर के आदेश से संबंधित है.

कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर द्वारा दिए गए बयानों पर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को अपना स्पष्टीकरण भेज दिया था.

नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया ने मथुरा रोड और पुराना किला रोड पर एकीकृत गलियारे के विकास के लिए अपने परिसर के 8,261.81 वर्ग मीटर के अधिग्रहण के लिए मुआवजे के निर्धारण के लिए केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय को निर्देश देने की मांग की है.

सेंटर फॉर यूथ कल्चर लॉ एंड एनवायरनमेंट नामक NGO द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि जलाशय के पुनरुद्धार में 15 वर्षों से अधिक की से कुछ नहीं किया जा रहा जिसके कारण पहले से खाली पड़ी जमीन के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर अवैध निर्माण हो रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लीगल सर्विस कमेटी से संपर्क करने और एक वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया है. अब कोर्ट फरवरी 2025 में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

ईडी का कहना है कि IAS अधिकारी संजीव हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया. जांच में हंस के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे. ईडी ने हंस की पत्नी से भी पूछताछ की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बडाया को जमानत दी है, यह कहते हुए कि दस्तावेजी सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के विवाद पर सुनवाई करेगा. कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने नए कानून पर रोक की मांग करते हुए इसे संविधान का उल्लंघन बताया है.

केरल हाई कोर्ट द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार त्रिशुर पूरम का आयोजन नहीं किया जा सकता है. केरल में भीषण गर्मी को देखते हुए हाई कोर्ट ने ऐसी परिस्थितियों में दूरी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.