Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली HC ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी पत्नी के डाइट चार्ट और आयुर्वेद के जरिए स्टेज 4 कैंसर से कथित रूप से ठीक होने के दावों की जांच के आदेश देने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

बहुचर्चित शिक्षा नियुक्ति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

रेलवे बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है जिसमें बोर्ड के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पिछले 10 साल में रेल हादसों में काफी कमी आई है.

आईएसआईएस के आतंकी साकिब नाचन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है. वही मामले की सुनवाई के दौरान आतंकी साकिब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ.

एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अनिल जिंदल वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता कबीर शंकर बोस से संबंधित दो मामलों की जांच सीबीआई को सौप दिया है. बोस के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने 2020 में एफआईआर दर्ज कराया था.

पुलिस रिमांड पर जाते समय नरेश बालियान ने कहा कि वो इस मामले में खुद विक्टिम हैं. विक्टिम को आरोपी बना दिया गया. ये सारा पॉलिटिकल मामला है. चुनाव के लिए किया जा रहा है.

याचिकाकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को हटाकर कैबिनेट मंत्री को शामिल करने वाले कानून को चुनौती दी है, इसे संविधान के अनुच्छेद 14 और सुप्रीम कोर्ट के अनूप बरनवाल मामले के फैसले का उल्लंघन बताया है.