Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Supreme Court: रिलायंस केजी बेसिन गैस आवंटन मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई की. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने 2015 के बाद की प्रगति पर केंद्र से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का अनुरोध किया है.

CBSE Board Exam Evaluation: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने बच्चों के मानसिक तनाव पर चिंता जताते हुए मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को तय की है.

Money Laundering Case: गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड स्कैम मामले में ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में डीएलएफ की भूमिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. जांच पूरी करने के लिए ईडी ने अदालत से तीन हफ्ते की मोहलत मांगी है.

Civil Judge Eligibility: निचली अदालतों में सिविल जजों की नियुक्ति को लेकर दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मामूली संशोधन कर दिया है. दायर पुनर्विचार याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने न्यायिक सेवा के लिए तय 3 साल की प्रैक्टिस को घटाकर 1 साल कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की कक्षा 9वीं और 10वीं में लागू की गई थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुनवाई करते हुए कई अहम सवाल उठाए. अदालत ने पूछा कि अंग्रेजी को किस आधार पर गैर-स्वदेशी भाषा माना जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी धांधली को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस बल प्रयोग की जांच के लिए पूर्व जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय हाई-पावर कमेटी गठित की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने शिरडी साईं बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ डिजिटल सामग्री हटाने के लिए दाखिल नई याचिका पर नोटिस जारी किया है. GAC पहले भी ऐसे वीडियो हटाने का आदेश दे चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट खेल और शारीरिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने की मांग वाली याचिका पर 22 सितंबर को सुनवाई करेगा. जानें याचिका में क्या मांग की गई है.

Supreme Court: यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी. केंद्र सरकार नियमों पर पुनर्विचार में जुटी.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने 'उद्योग' की परिभाषा पर फैसला सुनाते हुए कहा कि जहां नियोक्ता-कर्मचारी संबंध है, वह संस्थान 'उद्योग' के दायरे में आएगा.