गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
जजों की रिटायरमेंट उम्र पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्यों से 2 हफ्ते में मांगा फैसला
Supreme Court judges retirement age: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाई कोर्ट से परामर्श कर दो सप्ताह में बताने को कहा है कि न्यायिक अधिकारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई जाए या नहीं. अदालत ने स्पष्ट किया कि सहमति होने पर 1 अप्रैल 2026 से जजों को 61 वर्ष तक सेवा में रहने की अनुमति मिल सकती है.
धार भोजशाला मामला: जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन की मांग वाली याचिका पर SC में 24 जुलाई को सुनवाई
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन की दूरी को लेकर विवाद गहरा गया है. मुस्लिम पक्ष ने 2 किमी दूर जगह दिए जाने का आरोप लगाया है, जबकि सरकार का दावा है कि दूरी महज 900 मीटर है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को अहम सुनवाई करेगा.
‘हमारे पास फालतू समय नहीं…’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का अर्जेंट सुनवाई से इनकार, क्या बोले CJI सूर्यकांत?
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि अदालत पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मामलों की सुनवाई करेगी.
‘सरकारी अफसर के इशारे पर नहीं चलेगा वक्फ बोर्ड…’ सुप्रीम कोर्ट ने पलटा केरल हाई कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें केरल वक्फ बोर्ड को सरकारी संयुक्त सचिव की देखरेख में काम करने का निर्देश दिया गया था.
‘डिस्काउंट पर क्रिप्टो ले लो!’… टेलीग्राम पर भरोसा जीता, फिर लगाया करोड़ो का चूना; ईडी ने किया कार्रवाई
क्रिप्टोकरेंसी के ओटीसी ट्रेडिंग के नाम पर हुए करीब 35 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपये से अधिक) के अंतरराष्ट्रीय घोटाले का ईडी ने पर्दाफाश किया है.
‘दिल्ली में क्या होगा, वो दिल्ली पुलिस देखेगी!’ NEET-UG प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने पर नैनीताल हाई कोर्ट ने उत्तराखंड पुलिस को लगाई फटकार
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेता प्रभात ध्यानी को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने पुलिस की कड़ी आलोचना की.
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का दिया आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो की मांग पर सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने का आदेश दिया.
‘या तो सरेंडर करें या मेरिट पर फैसला देंगे’ सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को कड़ा संदेश ; 23 जुलाई को होगी सुनवाई
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस पी. वी. वराले की पीठ ने सोनम को गवाहों के बयान दर्ज होने तक सरेंडर करने का सुझाव दिया है.
संसद सुरक्षा चूक केस में आरोपी सागर शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, एक महीने की अंतरिम जमानत
Parliament Security Breach Case: संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी सागर शर्मा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पिता के क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत दी.
‘जमा करो 25 लाख, वरना 3 महीने और काटनी होगी जेल!’ पूर्व BJP विधायक राजू सिंह को दिल्ली HC की हिदायत
दिल्ली हाई कोर्ट ने हर्ष फायरिंग मामले में दोषी पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें दो दिन के भीतर 25 लाख रुपये मुआवजा जमा करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई तय की है.





