Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


CMD Upendrra Rai Shekhawati University: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 29 मार्च 2026 को "आत्मनिर्भर शेखावाटी" विषय पर विचार संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

Pakistan Fertilizer Crisis: खाड़ी देशों में जारी संघर्ष ने न केवल पाकिस्तान के सप्लाई चेन को तोड़ा है, बल्कि 'शिपिंग कॉस्ट' को भी इतना बढ़ा दिया है कि अब खाद का आयात करना लगभग नामुमकिन होता जा रहा है.

Balen Shah Nepal PM: बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. वो 27 मार्च को लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे. आरएसपी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था.

Air India Flight: एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन हीथ्रो जा रही एक फ्लाइट को गुरुवार दोपहर बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते यह एहतियाती कदम उठाया गया.

Ram Navami Celebration: राम नवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंच के तत्वाधान में इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए.

West Bengal Election Violence: गुरुवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में भीषण झड़प हो गई. इस झड़प में 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं.

Russia US Conflict Cuba Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद रूसी टैंकर क्यूबा की तरफ बढ़ रहे हैं, अगर अमेरिका इन रूसी टैंकरों को रोकने या जब्त करने की कोशिश करता है तो यह सीधा सैन्य टकराव का कारण बन सकता है. ऐसे में दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष जैसे हालात बन सकते हैं.

Pakistan Economic Crisis Iran War: शहबाज शरीफ सरकार ने इस साल विकास बजट में 10 प्रतिशत कटौती का फैसला किया है. सरकार ने इस बार विकास बजट में 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की कटौती की है. पहले जहां 1000 अरब रुपये का विकास बजट था, वहीं इस बार यह घटकर 900 अरब रुपये हो गया है.

CM Yogi Attack On Akhilesh Yadav: यूपी सीएम योगी ने कहा कि जिस अयोध्या में श्रद्धालुओं को पुलिस की लाठियां और गोली मिलती थी, सरकार की प्रताड़ना मिलती थी वह आज दुनिया की सबसे सुंदरतम नगरियों में से एक बन चुकी है. वहां भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है.

Trump Kitchen Cabinet Iran War: डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में शामिल होने के लिए सबसे बड़ा पैमाना यहीं है कि वो व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वफादार हो. इसमें उनके दामाद से लेकर परिवार के लोग भी शामिल हैं, ताकि सरकार में कलह न हो.