Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


India vs England: भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है, ऐसे में स्वाभाविक रूप से ध्यान बुमराह पर गया, जिन्हें सावधानी से संभाला जा रहा है और वे केवल तीन टेस्ट मैचों में ही खेलेंगे. बुमराह ने पहला और तीसरा टेस्ट मैच खेला.

India A hockey team: टीम ने दुनिया की कुछ शीर्ष हॉकी टीमों के खिलाफ खेलने के लिए तीन शहरों का दौरा किया. इनमें विश्व की नंबर-1 नीदरलैंड और विश्व की नंबर-3 बेल्जियम जैसी टीमें शामिल रहीं.

Whatsapp Status Ads: वॉट्सऐप से पैसे कमाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मेटा ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा अपडेट (वर्जन 2.25.21.11) में दो नए टूल 'स्टेटस ऐड्स' और 'प्रमोटेड चैनल्स' पेश किए हैं.

Jewar Airport NOC: जेवर एयरपोर्ट के आसपास 20 किलोमीटर के इलाके में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कंस्ट्रक्शन से लेकर पेड़-पौधे तक लगाने पर बैन लगा दिया है. जेवर एयरपोर्ट से लगते इलाकों में किसी भी प्रकार के निर्माण को लेकर NOC की जरूरत पड़ेगी.

Varanasi News: महिला भूमिहार समाज की महिलाओं ने एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम 'आया सावन झूम के' का आयोजन होटल अमाया में किया. जिसमें सभी सम्मानित सदस्यों ने पारंपरिक लोकगीत कजरी और नृत्य की रसधार में सावनी फुहार का जमकर आनंद उठाया.

WI vs AUS 1st T20: कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया.

Pm Modi Monsoon Session: पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस सत्र को विजयोत्सव का नाम दिया. उन्होंने कहा- मानसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक है. अब तक जो खबरें मिलीं हैं. देश में मौसम बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है.

Annabelle Doll: अमेरिका में 'Devils on the Run'नाम से एक पैरानॉर्मल टूर आयोजित हो रहा है. जिसमें एनाबेला को जगह-जगह पर प्रदर्शित किया जाना है. जब यह टूर पेन्सिलवेनिया के गेटिसबर्ग पहुंची. तो वहां इस डॉल के हैंडलर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत हो गई.

Lucknow Zomato News: युवक ने जौमैटो से काली मिर्च पनीर ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट ने उसे पनीर की जगह चिकन काली मिर्च ऑडर भेज दिया. जिसे खाने के बाद युवक और उसके दोस्त की तबीयत खराब हो गई.

Russia Earthquake: रविवार को पेट्रोपावलोव्स्क- कामचत्स्की तट के पास तीन भूकंप के झटके महसूस किये गए. पहले झटके की तीव्रता 6.7 थी तो वहीं दूसरी की तीव्रता 5.0 थी. वहीं तीसरा झटका सबसे भयावह था.