Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
ऑपरेशन सिंधु के तहत मोदी सरकार ने विदेश से 3000 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट, परिजनों ने जताया आभार
24 जून को विशेष विमान के जरिए 281 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित दिल्ली लाया गया. यह ‘ऑपरेशन सिंधु’ की 11वीं उड़ान थी. इस उड़ान के बाद कुल 2,576 भारतीयों को संघर्षग्रस्त ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है.
उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की हालत बिगड़ी, पूर्व सांसद से गले मिलकर फूट-फूटकर रोये
चिकित्सकों के अनुसार उपराष्ट्रपति की सेहत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस अप्रत्याशित स्थिति के चलते कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं और कड़ी कर दी गई हैं.
Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सोनम और राज ने कबूली रिश्ते की बात, पुलिस को नाले में मिला सोनम का लैपटॉप
बुधवार को इंदौर के पलासिया इलाके में इंडस्ट्री हाउस के पीछे बने एक नाले से कुछ अहम सबूत मिले हैं. इसी नाले में शिलोम ने सोनम रघुवंशी का लैपटॉप फेंका था, जिसे अब बरामद कर लिया गया है.
रोड एक्सीडेंट में घायल विधायक फतेह बहादुर सिंह से मिले सीएम योगी, विधायक जी जोड़ लिए हाथ, कहा- आपके आशीर्वाद की वजह से बच गई जान
सीएम योगी ने विधायक फतेह बहादुर सिंह से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना. सीएम योगी ने डॉक्टरों से विधायक के संबंध में जानकारी ली और उनका एक्सरे लेकर देखने लगे. सीएम योगी ने विधायक और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.
“एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था आपातकाल”, आपातकाल को लेकर अमित शाह ने ये क्या कह दिया
Amit Shah On Emergency: अमित शाह ने आपातकाल पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनता ने जब शंखनाद किया तो कांग्रेस की तानाशाही सरकार उखड़ गई. उन्होंने कहा कि आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं था, यह कांग्रेस और एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था.
राजा रघुवंशी हत्या मामले में 8वें आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने 3 दिन का लिया रिमांड
ग्वालियर पुलिस ने कोर्ट में मीडिया को बताया कि सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी लोकेंद्र के फ्लैट पर रुके थे. फिलहाल शिलांग पुलिस आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को पहले इंदौर ले गई है उसके बाद दिल्ली और दिल्ली से शिलांग लेकर जाएगी.
जयपुर जिले के बीचून गाँव से शुरू हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने शुभारंभ अवसर पर शिविर स्थल का निरीक्षण किया और कई पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए. इस पखवाड़े के ज़रिए सरकार का संकल्प है कि “प्रशासन जनता के द्वार तक पहुँचे और राहत उनके हाथ में पहुँचे.”
काशी टोल प्लाजा फायरिंग केस के मुख्य आरोपी को लोगों ने कोर्ट परिसर में ही धो डाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
काशी टोल प्लाजा फायरिंग केस के मुख्य आरोपी अवनीश को कोर्ट में सरेंडर करना भारी पड़ गया. जैसे ही वो सोमवार दोपहर कोर्ट परिसर में पहुंचा, पीड़ित पक्ष के लोग पहले से वहां मौजूद थे और उन्होंने उसे पकड़कर वकीलों के चैंबर के बाहर ही जमकर धुन दिया.
जिस B2 स्पिरिट बॉम्बर ने ईरान को दहलाया, उसे बनाने के पीछे था एक भारतीय दिमाग, फिर अमेरिका ने क्यों डाला सलाखों के पीछे?
Noshir Gowadia: गोवाडिया ने चीन के लिए की अमेरिका के साथ गद्दारी. उसने चीन में विभिन्न सैन्य तकनीकी सेवाएं दी. जिसमें स्टेल्थी नोजल डेवलप करके क्रूज मिसाइल बनाने में मदद करना भी शामिल था.
Israel Iran Ceasefire: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा “थैंक्स”, ईरान ने भी दिए सीजफायर के संकेत
Israel Iran Ceasefire: अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान और इजरायल के बीच अब सीजफायर लागू हो चुका है. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा सीजफायर की घोषणा करने के बाद भी ईरान ने इजरायल पर हमला किया.





