Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


आरजेडी के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव आज सोमवार को अनुष्का यादव के घर पहुंचे. जहां वो करीब 6-7 घंटे रहे. घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने इसे पारिवारिक रिश्ता बताया.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि कई कथावाचक 50 लाख रुपये लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री को कथा करन के लिए घर बुलाने की हैसियत क्या हर किसी की है? वो बाबा अंडर टेबल पैसे भी लेगा. आप पता करवा लीजिये. धीरेंद्र शास्त्री पैसे नहीं लेते क्या.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन, हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक-शो 'हू इज द बॉस' पर पहुंचे थे. जहां दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की.

Reliance Jio: आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि रिलायंस जियो के पास जून 2025 तक दुनिया के सबसे अधिक FWA ग्राहक होने की संभावना है.

हिंदी थोपे जाने के आरोपों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़ा आदेश वापस लिया है और नीति की समीक्षा के लिए नई समिति गठित की है.

Pune Baba Prasad Tamdar: प्रसाद तामदार टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करता था. बाबा अपने भक्तों के मोबाइल में ‘एयरड्रॉयड किड्स’ नाम का एक जासूसी ऐप चोरी-छिपे इंस्टॉल कर उनकी जासूसी करता था.

इजरायली हमले का निशाना सिर्फ आतंकियों के ठिकाने नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी थी. अपार्टमेंट, स्कूल, स्टेडियम, यहां तक कि शरणार्थियों के टेंट्स तक बमबारी से नहीं बच सके

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून अब पूरे देश में फैल चुका है. इस बार मॉनसून ने 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी, जो 2009 के बाद का सबसे जल्दी आगमन है. केरल में 2009 में 23 मई को मॉनसून आया था.

पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों ने 'वक्फ बचाओ दस्तूर बचाओ रैली' का आयोजन किया था. जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वक्फ संशोधन बिल लागू नहीं किया जाएगा.

गृह मंत्री अमित शाह निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तेलंगाना के किसानों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं. हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2023 के चुनाव में तेलंगाना के किसानों से वादा किया था कि वो हल्दी बोर्ड की स्थापना करेंगे. वो वादा अब पूरा हुआ.