Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
MP में पुष्पा स्टाइल में तस्कर ले जा रहे थे शराब! बीच सड़क पर पलट गई गाड़ी तो हो गया भंडाफोड़
MP Liquor Smuggling: मध्य प्रदेश में तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर शराब की तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी चालाकी पकड़ ली. पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए.पिकअप से बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये हैं. खाद की बोरियों में 1500 लीटर अवैध शराब छिपाकर लाई जा रही थी.
‘2 दिन में रिजल्ट दो, नहीं तो सस्पेंड…’, भागलपुर में गंगा कटाव पर मंत्री कुमार शैलेंद्र कर्मचारियों पर भड़के
Kumar Shailendra Bhagalpur: भागलपुर में गंगा ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा कटाव की भेंट चढ़ गया. यह तटबंध ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास से भी कुछ ही दूरी पर स्थित है. पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र खुद कटाव स्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया.
पहाड़ों में बारिश…हरिद्वार में सैलाब! श्मशान घाट के बाहर खड़ी 2 कारें सूखी नदी में बहीं
Haridwar Flash Flood: उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को हुई तेज बारिश से अचानक हालात बिगड़ गए. खड़खड़ी इलाके में सूखी नदी अचानक उफान पर आ गई और वहां रपटे पर खड़ी दो कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं. हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया.
3 साल तक जीता भरोसा, फिर उड़ाए ₹2.65 करोड़! महाराष्ट्र के उपसभापति सचिन अहिर के घर चोरी का भंडाफोड़
Sachin Ahir Home Theft: महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर के मुंबई स्थित आवास पर हुई करोड़ों की चोरी का भंडाफोड़ हो गया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र पुलिस और सीआईडी की टीम ने झारखंड के गिरिडीह से दो युवकों को दबोचा है. दोनों आरोपी उनके ही घर में नौकर का काम करते थे.
24 घंटे बाद होने वाला था रिटायर, एक दिन पहले ही घूस लेते गिरफ्तार हो गया क्लर्क
Gwalior News: ग्वालियर में एक क्लर्क अपने रिटायरमेंट से ठीक 24 घंटे पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. जिस दिन उन्हें विदाई समारोह में फूल-मालाएं पहननी थीं, उससे ठीक एक दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे दिया.
नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा! पुलिस फायरिंग में 3 की मौत, कई जिलों में लगा सख्त कर्फ्यू
Nepal Communal Violence: नेपाल में दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़प अब कई जिलों तक फैल गई है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने धनुषा, सिराहा और सुनसरी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है. हिंसा और विरोध प्रदर्शन के कारण मधेस और कोशी प्रांत में तनाव बना हुआ है.
जमीन विवाद में अपनों का ही बहाया था खून! 3 साल पुराने हत्या केस में 2 दोषियों को उम्रकैद
Land Dispute Murder Rajasthan: जालौर के बागोड़ा थाना क्षेत्र के कूड़ाध्वेचा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. वर्ष 2021 के प्रकाश भील हत्याकांड में दो आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है.
ग्लासगो में गरजेंगे नीरज चोपड़ा! 8 साल बाद CWG फाइनल में मारी एंट्री, अरशद नदीम से फिर होगी ‘गोल्ड’ की जंग
Neeraj Chopra Glasgow Commonwealth Games: ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए. उन्होंने 5वां स्थान प्राप्त किया है.
‘अखिलेश भाई जवाब दो..’, आखिर सपा प्रमुख से क्या जानना चाहते हैं ओपी राजभर?
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जातिवादी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने स्वजातीय के लिए काम करते हैं.
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, X पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
PM Modi: सोमवार को दिल्ली पुलिस ने X को पत्र लिखा. पुलिस ने ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने की मांग की जिसमें PM मोदी और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ है. पुलिस ने जांच के लिए संबंधित अकाउंट्स की जानकारी भी मांगी है.







