Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
मनुस्मृति पर क्या बोल गए खड़गे? जिससे राज्यसभा में हुआ हंगामा
Mallikarjun Kharge Manusmriti: राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि शिक्षा में सत्ता पक्ष के द्वारा मनुस्मृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ सालों में ही 152 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, लेकिन एक भी आरोपी को सजा नहीं मिली.
Oorja Akshara ने लंदन में लहराया परचम, किंग्स कॉलेज से लिबरल आर्ट्स में किया ग्रेजुएशन
Oorja Akshara ने प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन से बीए लिबरल आर्ट्स ऑनर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है. उनकी इस उपलब्धि के खास मौके पर उनके पिता और भारत एक्सप्रेस के एमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी मौजूद रहे.
अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट्स का दमदार प्रदर्शन: पहली तिमाही में ₹660 करोड़ मुनाफा, जानिए क्या है कंपनी का आगे का प्लान?
Ambuja Cements: अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी की कमाई में सुधार हुआ, ट्रेड सेल्स बढ़ी और लागत को नियंत्रित रखने में भी सफलता मिली. अंबुजा सीमेंट्स का EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के मुकाबले 331 बेसिस पॉइंट बढ़कर 16.7 प्रतिशत हो गया.
‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया…’ संसद में अखिलेश यादव का जोरदार तंज, राम मंदिर चढ़ावे पर घेरा
Akhilesh Yadav Speech Lok Sabha: समाजवादी पार्टी के मुखिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जेन-Z जेनरेशन ने सरकार को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावा नहीं रोक पाये वो पेपर लीक क्या ही रोक पाएंगे. उन्होंने कहा कि एक प्रधान को हटाकर इन्होंने प्रधानमंत्री को बचा लिया.
गौमूत्र एक्सपर्ट या माइक्रोप्रोसेसर क्रांति के हीरो? जानिए प्रियंका गांधी के निशाने पर आए IIT प्रोफेसर कामकोटी का सच
Priyanka Gandhi Gaumutra Expert: लोकसभा में प्रियंका गांधी ने आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी के लिए कथित तौर पर 'गौमूत्र एक्सपर्ट' शब्द का इस्तेमाल किया. इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. साथ ही प्रो. कामकोटी की पढ़ाई, शोध और वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.
BJP ने जारी किया नीतीश का वीडियो तो PK बोले- AI है ये
Nitish Kumar Bankipur Bypoll: जदयू ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि यह वीडियो नीतीश कुमार का नहीं है, बल्कि एआई से निर्मित है.
हादसा या साजिश? विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस
BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई. उन्हें छत से नीचे गिरा देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
देर रात गांव को घेरकर बरसाईं गोलियां, फूंके घर… नाइजीरिया में मासूम बच्चों समेत 30 से अधिक की दर्दनाक मौत
Nigeria Massacre: नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस हमले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने सोमवार को करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी.
छात्र आंदोलन के आगे झुकी सरकार! बिहार में वापस होंगे मुकदमे, रिहा होंगे जेल में बंद प्रदर्शनकारी
Bihar Student Protest Case: नीट पेपर लीक के खिलाफ बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों और अन्य लोगों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने साफ किया है कि तय समय सीमा तक हुए प्रदर्शनों को लेकर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.
पेपर लीक से लेकर ओवैसी के ऑफर तक, ओपी राजभर के तीखे बाण; कहा- अपने कार्यकाल का इतिहास बताए विपक्ष
OP Rajbhar On Paper Leak: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पेपर लीक और राम मंदिर चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो दल आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने शासनकाल का भी हिसाब देना चाहिए.







