Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Pakistani Drone Rajouri: पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया.

RBI Polymer Currency Notes Trial: केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

PMKVY Youth Employment: केंद्र सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 1.0 से पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत अब तक कुल 1.11 करोड़ उम्मीदवारों को प्रमाणित (सर्टिफाई) किया गया है, जिनमें से शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग घटक के अंतर्गत 24.38 लाख उम्मीदवारों को रोजगार मिलने की जानकारी दर्ज की गई है.

Bihar Bandh Violence: बिहार पुलिस ने इस मामले में पूरे राज्यभर से कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें से करीब 339 नाबालिग पाये गए, जिन्हें छोड़ दिया गया. वहीं हिंसक घटनाओं में संलिप्त 355 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

Kapil Sibal: सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की 10वीं अनुसूची की व्याख्या को चुनौती देने वाली वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका में उस प्रावधान पर सवाल उठाया गया है, जिसके तहत किसी राजनीतिक दल में विलय करके विधायक दलबदल कानून के तहत अयोग्य होने से बच सकते हैं.

E20 Janta Party: नीट पेपर लीक के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन ने देशभर में सुर्खियां बटोरी. उसी के नक्शेकदम पर एक नया संगठन 'E20 जनता पार्टी' सामने आया है. पार्टी ने पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.

Nitin Gadkari Civil Suit: लगातार हो रहे ट्रोलिंग और कथित रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में अब नितिन गडकरी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, डीपफेक तस्वीरें और वीडियो डाले जा रहे हैं.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया क‍ि रूस लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाकर खुद को जीता हुआ महसूस करता है. उन्होंने इन हमलों को जानबूझकर किया गया आतंक करार दिया.

Crude Oil Tanker Explosion: होर्मुज स्‍ट्रेट में रव‍िवार को एक तेल टैंकर के फटने का मामला सामने आया. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुत‍ाब‍िक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद फट गया. बताया जा रहा है कि यह जहाज ईरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से हटने के बाद उस सुरंग की चपेट में आया.

CWG Glasgow 2026: ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय लिखा. चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली.