Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर में पुलिस के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए भारत भूषण तिवारी की मां और परिवार ने प्रशांत किशोर (PK) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बरगलाने का आरोप लगाया है. भारत तिवारी के परिजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पटना पहुंचे थे.

India Vs Zimbabwe 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है. रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए कब्जा किया.

Nand Kishor Gurjar: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाजपा के फायरब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं स्वीकार करने की मांग की.

Revanth Reddy Election Age Limit: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राजनीति में युवाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलना चाहिये. जब 21 साल की उम्र में कोई व्यक्ति IAS-IPS बन सकता है तो फिर सांसद-विधायक बनने में क्या बुराई है. रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की जरूरत बताई.

Spain Wildfires National Emergency: भीषण गर्मी के बाद अब यूरोप आग की चपेट में आ चुका है. फ्रांस से लेकर जर्मनी तक के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है. दूसरी तरफ स्पेन हाल के सालों में सबसे विनाशकारी आग का सामना कर रहा है.

Air Suvidha Fake Website Warning: मोदी सरकार ने शनिवार को यात्रियों से अपील की कि वे 'एयर सुविधा 2.0' की आधिकारिक वेबसाइट की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद ही अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करें, क्योंकि कुछ फर्जी वेबसाइटें लोगों को गुमराह कर रही हैं.

Sarnath UNESCO Site: उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है.

Tej Pratap Yadav Arrested: NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान शनिवार को पटना का माहौल गरमाया रहा. तेज प्रताप यादव को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया.

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर एनडीए नेताओं ने सरकार को बधाई देते हुए इसे विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित सरकार बताया.

Dharmendra Pradhan Resignation Reasons: छात्रों के लगातार विरोध, संसद में हंगामे और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया. लंबे समय तक कैबिनेट में मजबूत पकड़ रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा? इसके पीछे पांच वजहें सबसे अहम मानी जा रही हैं.