Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


India Forex Reserve Rises: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

Drug Dealer Bikaner: मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ओर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है.

Bihar News: बिहार में शिक्षा की स्थिति तो आप सबको पता है, लेकिन शिक्षा विभाग की हालत की हालत तो उससे भी बेकार है. बिहार शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक पत्र में 'बैगलेस क्लास' को 'बैक लेश क्लास' लिख दिया. यह जानकारी बिहार विधान परिषद में एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने बताई.

Monsoon Session Parliament Disruption: संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस पूरे सप्ताह में एक भी दिन राज्यसभा व लोकसभा में न तो प्रश्नकाल चल सका और न ही शून्यकाल की कोई कार्यवाही हुई.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अपना अनशन तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने मांग की कि सरकार भरोसा दे तो अनशन समाप्त किया जा सकता है, लेकिन सरकार बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करे.

Delhi Protest Foreign Media: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हुए छात्रों के प्रदर्शन की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच गई है. दुनिया भर के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने छात्रों के इस प्रदर्शन को प्रमुखता से कवर करते हुए इसे साहसिक बताया.

KC Venugopal In Parliament: लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्थगन प्रस्ताव लाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगा. वेणुगोपाल ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष को घेरा. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कथित पेपर लीक मामलों पर सदन में बयान देने की मांग की.

BJP Congress Patna Clash: बिहार की राजधानी पटना में मौजूद कांग्रेस दफ्तर बुधवार को महाभारत का रण बन गया. यहां बीजेपी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां भांजी गई. दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गई. फिलहाल प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिये हैं.

Ferozepur Crime News: पंजाब के जिला फिरोजपुर केंट इलाके में मौजूद एक मशहूर मैदान होटल में एक युवक का पंखे से लटका हुआ मिला शव. जब होटल के कर्मचारी कमरे में सफाई करने पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी.

Rahul Gandhi Delhi Protest: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई सांसद लोक कल्याण मार्ग के पास धरने पर बैठ गए. नेताओं ने सांकेतिक विरोध के तौर पर अपने हाथ प्लास्टिक की रस्सी जैसी चीज से बांध रखे थे. उनकी मांग थी कि संसद में नीट पेपर लीक और इससे जुड़े छात्रों के आंदोलन पर चर्चा कराई जाए.