Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
बल्ले से फ्लॉप, गेंद से सुपरहिट! अभिषेक शर्मा की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, भारत ने 90 रनों से रौंदा
India vs Zimbabwe T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था. जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई.
दिल्ली तो झांकी है…अब यहां प्रोटेस्ट करेंगे अभिजीत दीपके! खोल दिया अगला पत्ता
Abhijit Dipke CJP Protest: दिल्ली फतह करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले पड़ाव की तैयारी शुरू कर दी है. संगठन के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने संकेत दिया है कि दिल्ली के बाद उनका अभियान यहीं रुकने वाला नहीं है. अगला आंदोलन कहां और किस मुद्दे पर होगा, इसका खाका भी तैयार किया जा चुका है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, बोली- सरकार ने मानी सभी मांगें
CJP Withdraws Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच शनिवार को एक और अहम बैठक हुई. बातचीत के बाद CJP ने अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया.
‘जंग अभी जारी है…’ जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिला CJP का डेलीगेशन
CJP JP Nadda Meeting: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक डेलीगेशन केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मुलाकात की. दोनों पक्ष तीसरी बार मुलाकात की है.
पेपर लीक से शुरू हुआ करियर…पेपर लीक पर इस्तीफा; धर्मेंद्र प्रधान के राजनीतिक सफर की पूरी कहानी
Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान खुद पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर और पुलिस की लाठी खाकर अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. उसी धर्मेंद्र प्रधान को आज NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के चलते अपना शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना पड़ा.
गर्दा-गर्दा हुआ बांकीपुर! पवन सिंह और मनोज तिवारी ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए मैदान में उतरे
Pawan Singh In Bankipur: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. शुक्रवार को भाजपा के कई बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरे. भोजपुरी अभिनेता और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने बारिश के बीच जनसभा की.
छात्र प्रदर्शन के बीच मोदी कैबिनेट के बड़े मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर
Railway Minister Resignation: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बिट्टू का इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया है.
एक रात में पांच मंदिरों को बनाया था निशाना, 72 घंटे में अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार
Temple Thief Gang Arrested: डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र में एक ही रात पांच मंदिरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कुचामन पुलिस महज 72 घंटे के भीतर सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पहाड़ से खिसकी चट्टान और जिंदा दफन हो गए 13 लोग! लाहौल-स्पीति में चीख-पुकार में बदला सफर
Himachal Rain Landslide: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की दूरदराज और दुर्गम पांगी घाटी में शुक्रवार को भारी चट्टान गिरने के कारण एक टाटा सूमो वाहन मलबे में दब गया. इस हादसे में 6 महीने के एक मासूम सहित 13 लोगों की मौत हो गई.
‘या तो भूमिहार ब्राह्मण लिखो या दलित…’, बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम से भिड़ गए भाजपा विधायक
Bhumihar Brahmin Controversy: बिहार में भूमिहार ब्राह्मण पहचान को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर बड़ा तूल पकड़ लिया है. बिहार सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में भूमिहार को भूमिहार ही लिखा जाएगा, न कि भूमिहार ब्राह्मण.







