Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
जनरल ने रख ली दाढ़ी…जय बांग्ला की जगह अल्लाहु अकबर… बांग्लादेश सेना में कट्टरपंथ की एंट्री ने उड़ाई भारत की नींद
Bangladesh Army islamization: बांग्लादेश की राजनीति में फैले कट्टर इस्लामवाद का असर अब वहां की सेना में भी घुस चुका है. बांग्लादेश की सेना ने नई सैन्य यूनिट की 4 कंपनियों का नाम इस्लाम के खलिफाओं पर रख दिया है. दुनिया में चर्चा हो रही है कि क्या बांग्लादेश अब पाकिस्तान के नक्शे कदम पर चलने लगा है.
बिजली-पानी के प्लांट तबाह…उड़ानें ठप; ईरान के इस एक कदम ने खाड़ी देशों में मचाया कोहराम
Iran Kuwait Attack: ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमले किये. इस हमले की वजह से कुवैत के कई एयरपोर्ट पर आवाजाही थम गई और विमान संचालन को तत्काल रोकना पड़ा. ईरान के इस हमले में देश के बिजली ग्रिड और पानी प्लांट तबाह हो गए.
शेखावाटी ज्ञान सभा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, शिक्षा में संस्कारों पर दिया जोर
Shekhawati Gyan Sabha: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय के विधि भवन स्थित सेमिनार हॉल में 'शेखावाटी ज्ञान सभा' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय 'शिक्षा, संस्कार और विकसित भारत' रहा.
बिहार में अब गांवों में भी लगेगा शहरों जैसा टैक्स, मकान-दुकान पर भी देना होगा पैसा
Bihar Village Tax: बिहार में गांवों में रहना अब महंगा पड़ने वाला है. सम्राट चौधरी सरकार ग्रामीण इलाकों में भी शहरों की तरह होल्डिंग टैक्स समेत कई अन्य तरह के टैक्स लगाने जा रही है. राजद सांसद सुधाकर सिंह ने इस टैक्स को जजिया कर करार दिया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार, मुगलों से भी ज्यादा क्रूर तरीके से गांवों में रहने वाले गरीब लोगों को टैक्स वसूलने जा रही है.
स्काईरूट को मिला गौतम अडाणी का साथ! विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर दी सभी वैज्ञानिकों को दी बधाई
Gautam Adani: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को विक्रम-1 के सफल ऑर्बिटल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी. उन्होंने इस मिशन को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि और आत्मनिर्भर भारत की सच्ची मिसाल बताया.
नहीं थमेगा कॉकरोचों का आंदोलन! जानिए जंतर-मंतर के हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बीच किसने संभाली CJP मार्च की कमान
Sonam Wangchuk Parliament March: कॉकरोचों के आंदोलन को अब वांगचुक की पत्नी गीतांजली का साथ मिल गया है. गीतांजली ने ऐलान किया है कि 20 जुलाई को प्रस्तावित CJP के संसद मार्च का नेतृत्व करने के लिए अगर सोनम मौजूद नहीं रहेंगे तो उनकी जगह पर मैं करूंगी.
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही
Abhijeet Dipke: शनिवार को जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पर स्याही फेंक दी. जिस समय उनपर स्याही फेंकी गई उस समय दिपके विरोध स्थल पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे.
क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का निधन, बारबाडोस में ली अंतिम सांस
Gary Sobers Death: क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है. 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है.
Gen-Z के दौर में भी समोसे के आगे फीका पड़ गया बर्गर? जानिए McDonald’s पर कैसे भारी पड़ा हल्दीराम का देसी स्वाद!
Samosa vs Burger: भारत में पिज्जा, बर्गर और चाइनीज फूड का क्रेज भले ही तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन जब बात देसी स्वाद की आती है, तो समोसे, कचौड़ी और चाट के सामने विदेशी फूड भी फीके पड़ जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने इसी देसी ताकत को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
इसलिए भूलभुलैया जैसे रास्तों में भी नहीं भटकतीं मधुमक्खियां, ड्रोन तकनीक ने पहली बार रिकॉर्ड किया उनका सीक्रेट रास्ता
Bee Navigation Study: रिसर्च में यह भी पाया गया कि हर मधुमक्खी का अपना रूट तय होता है. वो अपने रूट से बिल्कुल नहीं भटकती हैं. वो जब भी उड़ती हैं, उसी रूट पर चलती हैं. कई मधुमक्खियां तो अपने पुराने रास्ते से सिर्फ खुछ सेंटीमीटर की दूरी पर उड़ती पाई गईं.







